फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Senior Congress leader and former union minister M L Fotedar passed away at Gurgaon

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माखन लाल फोतेदार का गुरुग्राम में निधन

Thu, 28 Sep 2017 07:10 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
Senior Congress leader and former union minister M L Fotedar passed away at Gurgaon

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माखन लाल फोतेदार का बृहस्पतिवार को दोपहर 1 बजकर 37 मिनट पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सक्रिय सदस्य रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके देहावसान पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि फोतेदार को कांग्रेस का 'चाणक्य' भी कहा जाता था।

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने कहा कि अपने पांच दशक के सक्रिय राजनीतिक जीवन में उन्होंने आम लोगों के अधिकारों के लिए अनवरत संघर्ष किया और उनके सरोकारों को लगातार उठाते रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फोतेदार जी कांग्रेस के लिए हमेशा ही मार्गदर्शक ही भूमिका में रहे थे और उनके जाने से जो जगह खाली हुई है उसे कभी नहीं भरा जा सकता। फोतेदार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी रहे थे और 1980 से 84 तक उनके राजनीतिक सचिव के तौर पर काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा गांधी के बाद वह तीन साल तक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के भी राजनीतिक सचिव रहे और बाद में वह राजीव की कैबिनेट का भी हिस्सा बने। उन्होंने 'द चीनार लीव्स' नाम से एक पुस्तक भी लिखी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed