{"_id":"5c16d106bdec22554604ef6b","slug":"senior-anchor-arrested-for-non-intentional-of-tv-anchor-radhika-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एंकर मौत मामला: सीनियर गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला एंकर मौत मामला: सीनियर गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार
Mon, 17 Dec 2018 03:56 AM IST
संदीप भट्ट
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 17 Dec 2018 03:56 AM IST
विज्ञापन
radhika kaushik
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज एंकर राधिका कौशिक की मौत के मामले में पुलिस ने साथी एंकर राहुल अवस्थी को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। काफी जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने हत्या की धाराएं खत्म करके 304 में तरमीम (बदलना) कर लिया। घटना के बाद से आरोपी पुलिस हिरासत में था। पुलिस सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी। इसके अलावा पुलिस ने शनिवार को क्राइम सीन को दोहराया था जिसकी रिपोर्ट भी जांच में शामिल की जाएगी।
एसपी सिटी सुधा सिंह ने बताया कि राजस्थान के मानसरोवर निवासी राधिका कौशिक (25) सेक्टर-16 स्थित फिल्म सिटी के एक न्यूज चैनल की एंकर थी। राधिका एक रूम मेट के साथ सेक्टर-77 स्थित अंतरिक्ष फारेस्ट सोसायटी की चौथी मंजिल पर किराए के फ्लैट में रहती थी। बृहस्पतिवार देर रात को राधिका ऑफिस से निकली थी और रात पौने 11 बजे वह फ्लैट पर पहुंची।
कुछ देर बाद राधिका का सीनियर एंकर राहुल अवस्थी भी उसके फ्लैट पर पहुंचा। देर रात युवती की संदिग्ध हालत में फ्लैट से गिरकर मौत हो गई। अगले दिन शुक्रवार को थाने पर पहुंचकर परिजनों ने राहुल पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने हत्या केस दर्ज कर लिया, लेकिन राहुल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच में पाया कि कुछ लापरवाही राहुल की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दबाव के चलते हत्या की धाराओं को बदलकर गैर इरादतन हत्या कर दिया है। जबकि राहुल ने ही उनकी राधिका को जानबूझकर मारा है। इस पूरे मामले को लेकर अधिवक्ता से राय-मशविरा करेंगे।- राधिका के परिजन