{"_id":"c506baa9171584f2ca53aa6f6ff42438","slug":"sending-neighboring-bangladesh-through-fake-notes-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के रास्ते पड़ोसी मुल्क भेज रहा है नकली नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश के रास्ते पड़ोसी मुल्क भेज रहा है नकली नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Mar 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के रास्ते पाकिस्तान भारत में नकली नोट भेज रहा है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नकली नोटों का धंधा करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक नाबालिग समेत चार लोगों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान बेतिया बिहार निवासी शाहनवाज अंसारी (20) और दो सगे भाई शेख नूरउल्लाह (21) व शेख अताउल्लाह (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 6.25 लाख रुपये बरामद किए हैं। सभी नोट एक हजार रुपये के हैं।
विज्ञापन
गैंग सरगना शाहनवाज ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान में छपने के बाद नोटों को बंगलादेश के रास्ते भारत में भेजा रहा है। यहां कमिशन पर लोग इनको आगे सप्लाई कर रहे हैं। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि 23 फरवरी को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि नकली नोटों का धंधा करने वाले दो युवक आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पास नोटों की सप्लाई करने आने वाले हैं।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस ने शेख नूरउल्लाह व अताउल्लाह को दबोच लिया। इनके पास से दो लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए । पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक नोटों को बेतिया बिहार में शाहनवाज नामक युवक से लाए थे। पुलिस ने शाहनवाज को बिहार से दबोचकर उसके पास से 4.05 लाख रुपये के नकली नोट बरामद कर लिए।
विज्ञापन
बाद में शाहनवाज की निशानदेही पर एक नाबालिग के पास से 20 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए। शाहनवाज ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान से बंगलादेश के रास्ते नोट फरक्का, पश्चिम बंगाल में आते थे। इसके बदले उसे 30 फीसदी कीमत चुकाना पड़ती थी। आगे यह नोट 50 से 60 फीसदी कीमत पर सप्लाई के लिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड व अन्य राज्यों में भेज दिया करता था। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।