'केजरीवाल ओला-उबर संग खेल रहे कबड्डी लेकिन जनता को दिखा रहे क्रिकेट'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोप लगाया है कि कंपनियां और केजरीवाल सरकार मिलकर काम कर रहे है। मंगलवार को कर्नल सेहरावत ने न्याय भूमि के सचिव राकेश अग्रवाल के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर ओला-उबर पर सर्ज प्राइसिंग के जरिये 9,239 करोड़ रुपये कमाने का आरोप लगाया है।
सरकार से मांग की है कि वह इस पैसे को दोनों कंपनियों से जनता को वापस कराएं। कर्नल सेहरावत ने कहा कि केजरीवाल सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है।
'मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 67 के खिलाफ काम कर रहीं कंपनियां'
वह अंदर तो कंपनियों के साथ कबड्डी खेल रहे है लेकिन जनता को क्रिकेट दिखा रहे हैं। नियमों के खिलाफ काम करने वाली इन कंपनियों पर कोर्ट ने भी सर्ज प्राइसिंग पर रोक लगाने को कहा है, फिर सरकार कुछ नहीं कर रही है।
अब हमने दोनों कंपनियों के खिलाफ राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज करा नौ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा वापस दिलाने को कहा है।
राकेश अग्रवाल ने कहा कि दोनों कंपनियां मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के सेक्शन 67 के खिलाफ काम कर रहीं हैं। और सरकार उन्हें अपने कार्यक्रम में पार्टनर बना रही है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों जनकपुरी में पर्यटन विभाग का कार्यक्रम हुआ तो ओला उसमें पार्टनर थी।