फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seema Sachin Love Story Police caught two relatives of Sachin of Bulandshahr

सीमा को लेकर नया खुलासा: पाकिस्तानी महिला को लेकर सचिन ने बोला था ये झूठ, इसकी आंच उसके दो रिश्तेदार तक पहुंची

Sun, 23 Jul 2023 11:15 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा/ रबूपुरा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा/ रबूपुरा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Jul 2023 11:15 PM IST
सार

अहमदगढ़ से पकड़े गए दो युवक सचिन के रिश्तेदार बताए गए हैं। इन पर फर्जी आधार कार्ड बनवाने में मदद का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के साइबर कैफे से भी सामान बरामदगी की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Seema Sachin Love Story Police caught two relatives of Sachin of Bulandshahr
Sachin and Seema Haider love story - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पबजी पार्टनर के प्यार की खातिर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते रबूपुरा पहुंची सीमा हैदर के फर्जी ढंग से आधार कार्ड बनवाने की तलाश में जुटी जांच टीम ने बुलंदशहर के अहमदगढ़ से तीन युवकों को हिरासत में लिया है। अहमदगढ़ से पकड़े गए दो युवक सचिन के रिश्तेदार बताए गए हैं। इन पर फर्जी आधार कार्ड बनवाने में मदद का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के साइबर कैफे से भी सामान बरामदगी की कार्रवाई की है। इसके अलावा रबूपुरा से भी एक युवक को हिरासत में लिया गया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इस मामले की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन अहमदगढ़ और रबूपुरा में पुलिस कार्रवाई की चर्चा शुरू हो गई है। 

विज्ञापन

रबूपुरा के आंबेडकर निवासी मकान मालिक ने जानकारी दी थी कि सचिन ने उन्हें सीमा को अहमदगढ़ निवासी बताकर कमरा किराये पर लिया था। उसने कहा था कि उसकी रिश्तेदारी में रहने वाली महिला से उसकी शादी हुई है। अहदमगढ़ के पास बड़ा गांव में सचिन की बुआ रहती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हीं के परिवार के दो युवकों ने सचिन की मदद की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना वीजा के पाकिस्तानी सीमा हैदर के 50 दिन छुपकर रबूपुरा में रहने और फर्जी ढंग से आधार कार्ड बनवाने के अमर उजाला के खुलासे के बाद पुलिस गहन जांच में जुटी है। शुक्रवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी थी कि बरामद किए गए तीन आधार कार्ड बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया है। उन्होंने आधार कार्ड बरामदगी में मदद करने वालों की तलाश में टीम जुटने की भी जानकारी दी थी। इससे पहले सूत्रों ने जानकारी दी थी कि आधार कार्ड एडिट कर बनाए गए हैं।

विज्ञापन

इन्हीं आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सीमा हैदर के नेपाल में रहने और बस में सुरक्षाकर्मियों की गहन जांच से बचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आधार कार्ड बरामदगी के बावजूद पुलिस ने दर्ज किए गए केस में धोखाधड़ी की धारा नहीं लगाई थी। जिसके चलते सचिन और सीमा को जल्द जमानत मिल गई थी। अब बुलंदशहर के अहमदगढ़ में की गई कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द पुलिस गहन जांच कर इस मामले का अधिकारिक खुलासा करेगी।  

सचिन से पूछताछ के बाद कार्रवाई
सचिन से सोमवार को एटीएस ने पूछताछ की थी। आशंका है कि इसी पूछताछ में मिली जानकारी के बाद जांच टीम ने रविवार को कार्रवाई की है। इधर, रबूपुरा में रविवार को भी बीमार होने के कारण सीमा ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। सचिन भी मीडिया के सामने नहीं आया। परिजन दोनों की तबीयत खराब होने का हवाला देते रहे। हालांकि मीडियाकर्मी रबूपुरा में जमे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed