{"_id":"64e4707f77de25c520034f74","slug":"seema-haider-sent-rakhi-to-pm-modi-and-cm-yogi-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seema-Sachin: सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी को भेजी राखी, लगाए जय श्री राम-भारत जिंदाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seema-Sachin: सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी को भेजी राखी, लगाए जय श्री राम-भारत जिंदाबाद के नारे
Tue, 22 Aug 2023 03:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 22 Aug 2023 03:52 PM IST
सार
पाकिस्तानी सीमा हैदर ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ व संघ प्रमुख को राखी भेजी है। साथ ही उन्होंने जय श्री राम और भारत जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
सीमा हैदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी सीमा हैदर ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत को को राखी भेजी है। इस बार 30 अगस्त को देश भर में रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इसी के चलते सभी तैयारियां शुरू हो गईं। वहीं, पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर ने भी इस त्योहार को मनाने की तैयारी कर ली है और उन्हें देश के प्रधानमंत्री समेत कई मंत्री व नेताओं की राखी भेजी है। साथ ही उन्होंने जय श्री राम और भारत जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो सीमा और सचिन की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है। जब सीमा सचिन के साथ हिंदुस्तान आई हैं, तब से आए दिन वह चर्चा में बनी रहती हैं। यहां तक कि उनके ऊपर फिल्म भी बनाई जा रही है। हाल ही में सीमा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ व संघ प्रमुख को राखी भेजने की बात कह रही हैं। इससे पहले सीमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बच्चे की फोटो पोस्ट की थी। फोटो के साथ एक गाना लगाया गया था, जिसमें कहा गया था वह मौसी बन गई हैं।
विज्ञापन
नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा आई सीमा हैदर का जोर इन दिनों खुद को हिंदू सभ्यता के रंग में दिखाने पर है। उनके हर वीडियो में माथे पर सिंदूर और बिंदी साफ नजर आती है। इसके अलावा वह तुलसी की पूजा करती हुई भी नजर आ चुकी हैं। हरियाली तीज के मौके पर भी सीमा ने हिंदू महिलाओं की तरह हरे रंग की साड़ी पहनी और पूजा अर्चना की। पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। सीमा ने पूजा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
हरियाली तीज के मौके पर सीमा हैदर ने उन सभी बातों का ध्यान रखा जो एक हिंदू शादीशुदा महिला रखती है। जैसे हरे रंग की साड़ी पहनना और 16 श्रृंगार करना। सीमा ने पूरे देश को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने जय श्रीराम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। सीमा हैदर ने हरियाल तीज को अपना पहला त्योहार बताया है।