फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seema Haider and Sachin Love Story Seema reached home after two days of ATS interrogation

Seema Haider: एटीएस की दो दिन की पूछताछ के बाद घर पहुंची सीमा, आते ही कही ऐसी बात; लोगों ने भी तोड़ी चुप्पी

Wed, 19 Jul 2023 09:50 PM IST
आकाश दुबे जेपी शर्मा/दीपक सिंघल, अमर उजाला, रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा)
जेपी शर्मा/दीपक सिंघल, अमर उजाला, रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 19 Jul 2023 09:50 PM IST
सार

सीमा से उसकी नजदीकियों, परिजन व वकील ने मुलाकात की। करीबियों ने सीमा से कहा कि एजेंसियां जांच कर रही हैं। अगर वह किसी गलत इरादे से आई है तो कोई भी उसका साथ नहीं देगा।

विज्ञापन
Seema Haider and Sachin Love Story Seema reached home after two days of ATS interrogation
सचिन, सीमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो दिन तक चली एटीएस की पूछताछ के बाद सीमा हैदर और सचिन को बुधवार को किसी अन्य घर में रखा गया। मीडियाकर्मियों से भी दोनों व उनके परिवार ने दूरी बनाए रखी। एटीएस की पूछताछ के बाद सीमा काफी थकी हुई थी। सीमा का कहना था कि उसकी तबीयत कुछ ठीक नहीं है। हालांकि सीमा ने ये भी कहा कि एटीएस ने अधिक पूछताछ नहीं की। सीमा से उसकी नजदीकियों, परिजन व वकील ने मुलाकात की। करीबियों ने सीमा से कहा कि एजेंसियां जांच कर रही हैं। अगर वह किसी गलत इरादे से आई है तो कोई भी उसका साथ नहीं देगा, लेकिन अगर वह प्यार के लिए ही भारत व रबुपुरा आई है, तो वह उसका साथ देंगे और कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे।

विज्ञापन

नहीं टूटी सचिन की मां की खामोशी
सचिन और सीमा को जमानत मिलने के बाद भी सचिन की मां खामोश रही थी। एटीएस सीमा की सबसे छोटी बेटी को घर पर ही छोड़कर गई थी। सचिन की मां छोटी बच्ची को अपने पास रखती थी। मंगलवार को भी वह दिन भर बच्ची को गोद में लेकर खामोश बैठी रही। उनसे सीमा और सचिन के संबंध पूछताछ की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा लौटी तो लोगों ने भी तोड़ी चुप्पी
सीमा हैदर से दो दिन तक चली एटीएस की पूछताछ के दौरान सचिन के परिजनों और आसपास के लोगों ने चुप्पी साध ली थी। लेकिन बुधवार को यहां नजारा बदला दिखा। एक बार फिर लोगों और मीडियाकर्मियों की भीड़ नजर आई। हालांकि सीमा और सचिन को मीडिया से दूर रखा गया। इ बीच सीमा को पाकिस्तान भेजने की मांग करने पहुंची आस्था मां संगठन की महिलाओं से लोगों की नोकझोंक हुई। विरोध करने पहुंची महिलाओं को लोगों ने लौटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed