फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seeing people jumping from restaurant in Maujpur-Vijay Park mattresses were laid out below

दिल्ली रेस्तरां अग्निकांड: ग्राउंड फ्लोर में धुआं भरा, पहली मंजिल पर फंसे तो लोगों ने गद्दों पर कूदकर बचाई जान

Thu, 15 Oct 2026 11:10 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 15 Oct 2026 11:10 AM IST
सार

दिल्ली में मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन के पास विजय पार्क इलाके में एक रेस्तरां के किचन में आग लगने से हादसा हो गया। आग लगने से भू तल पर बनी रसोई में धुआं भर गया और अफरातफरी मच गई। उस वक्त पहली मंजिल पर कई लोग खाना खा रहे थे।

विज्ञापन
Seeing people jumping from restaurant in Maujpur-Vijay Park mattresses were laid out below
रेस्तरां के किचन में आग से हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद रोड स्थित एक रेस्तरां के किचन में मंगलवार रात आग लग गई। आग लगने के बाद ग्राउंड फ्लोर पर बनी रसोई में धुआं भर गया और अफरातफरी मच गई। हादसे के समय रेस्तरां में कई लोग पहली मंजिल पर खाना खा रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा हुआ तो आसपास भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने मदद की गुहार लगाई। इस बीच आसपास के लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया और फौरन ही कुछ गद्दों का इंतजाम कर रेस्तरां की खिड़की के पास बिछा दिया। इसके बाद लोगों ने फंसे लोगों से उस पर कूदने के लिए कहा। उन्होंने किसी तरह से उस पर कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


इतना ही नहीं आग में फंसे एक व्यक्ति ने अपने बच्चे को नीचे खड़े लोगों के भरोसे पर उन्हें कैच करवाया। हंगामे के बीच रेस्तरां के स्टाफ ने पहले ही आग बुझा ली। पुलिस और दमकल की 6 गाड़ियां पहुंचीं। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद बताया जा रहा कि आग किचन में खाना बनाने के दौरान लगी। खाने के तेल में अचानक आग लगने के बाद ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगीं, इस वजह से कुछ सामान भी जल गया। वेलकम थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि उनकी टीम को रात 10.34 बजे आग की खबर मिली। कॉलर ने बताया कि मेन जाफराबाद रोड के उधम फिश पॉइंट पर आग लग गई है। इस बीच दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग दमकल के पहुंचने से पहले ही बुझ चुकी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि करीब 100 गज में बने रेस्तरां में ग्राउंड फ्लोर पर किचन के अलावा कुछ लोगों के बैठकर खाना खाने की व्यवस्था है। बाकी पहली मंजिल पर एसी हॉल बना है। 

हादसे के समय इसी हॉल में लोग अपने परिवारों के साथ खाना खा रहे थे। आग लगी तो सीढि़यों के रास्ते धुआं ऊपर पहली मंजिल के हॉल में भर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed