फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   See the scars on the neck of deceased Pandit startled, opened secret

मृतक की गर्दन पर निशान देख पंडित ने खोला राज

Fri, 30 Oct 2015 09:46 AM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 09:46 AM IST
विज्ञापन
See the scars on the neck of deceased Pandit startled, opened secret

प्रशांत विहार इलाके में महिला पर पति की हत्या करने का आरोप लगा है। हालांकि महिला का कहना है कि पति ने फांसी लगाकर जान दी है। शमशानघाट में मृतक के गर्दन पर निशान देखकर पंडित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर श्मशान घाट से सूचना मिली कि एक युवक की हत्या कर उसे जलाया जा रहा है।

मौके पर पहुंची प्रशांत विहार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान सुरेश (27) के रूप में हुई। श्मशान घाट के पंडित ने पुलिस को बताया कि सुरेश को जलाने के लिए लाया गया था, लेकिन जब उसके गर्दन पर निशान देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि सुरेश शराब पीने का आदी था

See the scars on the neck of deceased Pandit startled, opened secret

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि सुरेश पत्नी शीला और चार बच्चों के साथ रजापुर गांव में रहता था। वह इलाके में रिक्शा चलाता था। उसकी पत्नी ने बताया कि सुरेश शराब पीने का आदी था।


नशे की लत की वजह से वह घर की बर्तनों को बेच देता था। अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। बच्चों को पालने के लिए शीला घरों में बर्तनों की सफाई करती है।

शीला ने पुलिस को बताया कि सुरेश अक्सर नशे में आत्महत्या करने की बात करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह घर में फंदे से लटका हुआ मिला। उसकी मौत के बाद पत्नी व परिवार के अन्य लोग उसका अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed