पति के मोबाइल में जब युवती संग मिली आपत्निजनक फोटो
पति के मोबाइल में युवती संग मिले उसके आपत्तिजनक फोटो से दंपति के रिश्ते में दरार आ गई। नतीजा,दो माह पहले हुई शादी अब टूटने की कगार पर है।
मामले की शिकायत पत्नी ने कविनगर पुलिस से की है। महिला का पति मुंबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पुलिस के मुताबिक, भदोही की एक ग्रेजुएट युवती का विवाह मई माह में वाराणसी निवासी युवक से हुआ।
युवती का परिवार कविनगर में रहता है। युवक मुंबई में नौकरी करता है,युवती ने बताया कि शादी के बाद वह पति के साथ मुंबई गई थी।
5 बजे ड्यूटी होती थी खत्म 9 बजे घर आता था पति
पति की ड्यूटी शाम पांच बजे खत्म हो जाती थी और रात नौ बजे घर आते थे। फोन पर देर रात तक बात करते थे। एक दिन उनके मोबाइल को चेक किया तो मोबाइल में युवती संग उनके आपत्तिजनक फोटो मिली।
विरोध जताया तो पति ने कहा कि यह उसका निजी मामला है। महिला ने पहले मुंबई पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पति ने वहां पर पुलिस के सामने समझौता कर लिया और घर पर आकर उसकी पिटाई की।
पति की इस करतूत से आहत पत्नी मुंबई से कविनगर आ गई। परिजनों को मामले की शिकायत की, बृहस्पतिवार सुबह वह कविनगर थाने आई। पुलिस को आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी।