फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security was tight outside the police station in view of Dipaks scheduled appearance

Delhi NCR News: दिपके की पेशी के मद्देनजर थाने के बाहर सुरक्षा रही कड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
समर्थकों और वकीलों की जुटी भीड़, हिरासत में लिए गए छात्र कार्यकर्ताओं को कानूनी सहायता देने पहुंचे अधिवक्ता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। अभिजीत दिपके की शनिवार को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) की अदालत में पेशी के मद्देनजर जाफरपुर थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। सुबह से पुलिस, रिजर्व पुलिस बल (आरएएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और अन्य टुकड़ियां तैनात रहीं। दोपहर 12 बजे के बाद पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई। अभिजीत के समर्थन में सीजेपी समर्थकों, मीडिया कर्मियों और आम लोगों की भीड़ जुटी।
मधु किरण तिवारी अपने सात वर्षीय बेटे अच्युतम और चार वर्षीय बेटी हिमांशी के साथ पहुंचीं। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे जहांगीरपुरी थाने में उन्हें अभिजीत को दोपहर दो बजे एसईएम के सामने पेश किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद वह बच्चों के साथ जाफरपुर थाने के बाहर इंतजार करने लगीं। उन्होंने कहा कि सीजेपी शिक्षा की बात करता है, इसलिए वह संगठन का समर्थन करती हैं।
विज्ञापन

छात्र कार्यकर्ताओं की हिरासत पर जताई चिंता
दिशा छात्र संगठन के मनीष के साथी चिरांशु ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को तिरंगा यात्रा के बाद पुलिसकर्मी मनीष को कनॉट प्लेस से ऑटो में बैठाकर ले गए। कलेक्टिव की शांभवी ने दावा किया कि अभिजीत समेत 23 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वकीलों ने आरोप लगाया कि उन्हें थाने के अंदर जाने से रोका गया, जबकि वे हिरासत में लिए गए लोगों को कानूनी सहायता देने पहुंचे थे। थाने के बाहर ट्रैफिक पुलिस तैनात रही। बीच-बीच में जाम लगने पर पुलिसकर्मियों ने वाहनों को निकलवाकर यातायात सुचारु बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed