फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security tightened in Delhi ahead of New Year 20000 policemen deployed

Delhi on Alert: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी, 20 हजार पुलिसकर्मी तैनात; सीमा पर भी कड़ा पहरा

Tue, 30 Dec 2025 09:17 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 30 Dec 2025 09:17 PM IST
सार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति और मोटरसाइकिल से खतरनाक करतब करने पर नियंत्रण के लिए विस्तृत योजना बनाई है। 

विज्ञापन
Security tightened in Delhi ahead of New Year 20000 policemen deployed
दिल्ली में पुलिस हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने नए साल के जश्न के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है और लगभग 20,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटी दिल्ली की सीमाओं और राजस्थान से सटे क्षेत्रों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि इन मौकों पर पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में लोगों के दिल्ली आने की संभावना है।

विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर बनाई गईं अतिरिक्त चौकियां
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उपद्रव रोकने, जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस और अर्धसैनिक बलों सहित लगभग 20,000 पुलिसकर्मी राष्ट्रीय राजधानी में तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उपद्रव और गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर अतिरिक्त चौकियां बनाई गई हैं, अवरोधक लगाए गए हैं और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में प्रवेश के 15 प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जहां पड़ोसी राज्यों से वाहनों के आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गश्त बढ़ाने के दिए गए निर्देश
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति और मोटरसाइकिल से खतरनाक करतब करने पर नियंत्रण के लिए विस्तृत योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि देर शाम और रात के समय यातायात कर्मियों की मदद के लिए स्थानीय थाने से अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। सभी थाना प्रभारियों को नववर्ष के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। वाहन से करतब करने जैसी गतिविधियों में शामिल वाहनों को तुरंत जब्त किया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, होटल, धर्मशालाओं और रात्रि आश्रयों पर भी जांच कर रही हैं ताकि वहां रहने वालों की पहचान की जा सके और अवैध रूप से रह रहे लोगों को चिह्नित किया जा सके।

विज्ञापन

80 वाहन लगातार करेंगे गस्त
दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि उनका मुख्य ध्यान कनॉट प्लेस, हौज खास, प्रमुख बाजारों और मॉल जैसे अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन के सुचारू आवागमन और भीड़ प्रबंधन पर रहेगा। शाहदरा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस और यातायात व्यवस्था की गई है। लगभग 400 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और लगभग 80 वाहन लगातार गश्त करेंगे। स्थायी चौकियों के अलावा चौबीसों घंटे जांच के लिए 77 अतिरिक्त चौकियां भी स्थापित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed