फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security tighten in gurgaon for new year

31 दिसंबर की रात इस शहर में नहीं जा सकेंगे आप!

Tue, 30 Dec 2014 09:04 PM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
Security tighten in gurgaon for new year

साइबरसिटी में नए साल के जश्न को लेकर गुड़गांव पुलिस की सुरक्षा घेराबंदी कर दी गई है। 31 दिसंबर की रात को एमजी रोड को नो एंट्री जोन में तब्दील करते हुए वाहनों की पार्किंग के लिए वैकल्पिक इंतजाम कर दिए गए है।

विज्ञापन


गुड़गांव पुलिस ने ड्रंकन एंड ड्राइव पर नकेल कसने के लिए 100 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है जो वाहन चालकों की जांच करेंगे। जशभन के दौरान हुड़दंगबाजी करने पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को नए साल के जशभन को लेकर साइबर सिटी के पब एंड बार में होने वाली ग्रांड पार्टियों पर दिल्ली-एनसीआर के युवाओं की नजर है।

न्यू ईयर पार्टियों में युवाओं के उमड़ने वाले हुजुम में हुड़दंगबाजी पर नकेल कसने के लिए गुड़गांव पुलिस ने खासतौर पर एमजी रोड की घेराबंदी करते हुए शाम पांच बजे से रात दो बजे तक नो एंट्री जोन में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों तरफ रहेगी नाकाबंदी

Security tighten in gurgaon for new year

गुड़गांव पुलिस ने मंगलवार को एडवाइजरी जारी करते हुए शाम पांच बजे बाद पैदल यात्रियों को ही एमजी रोड पर एंट्री के आदेश दिए है।

एमजी रोड के दोनों तरफ नाकाबंदी करने के अलावा ड्रंकन एंड ड्राइव के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें दोषी वाहनचालकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

एमजी रोड के अलावा सीमावर्ती इलाकों पर भी वाहनों की जांच पड़ताल की जाएगी। एमजी रोड पर कई जगहों पर नाकाबंदी कर पुलिस कमांडो नजर रखेंगे। इसके अलावा पुराने गुड़गांव में भी पुलिस ने इस बार सख्त निगरानी रखेगी।

महिलाओं के लिए खास सुरक्षा की पहल

Security tighten in gurgaon for new year

पुलिस ने लेजरवैली ग्राउंड में वाहनों के लिए वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था की है। शाम पांच से रात दो बजे तक नो एंट्री जोन के दौरान वाहन चालक पार्किंग स्थल से रोडवेज सिटी बसों से लोगों को एमजी रोड तक मुफ्त में यात्रा कर पहुंच सकेंगे। पुलिस के मुताबिक दिल्ली से आने वाले वाहन चालक डीएमआरसी की मेट्रो पार्किंग का भी उपयोग कर सकते है।

तीन साल पहले एमजी रोड पर युवती से छेड़छाड़ की घटना के बाद गुड़गांव पुलिस ने सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए है। देररात कैब, टैक्सी में बैठने से पहले कैब और उसके चालक की फोटो क्लिक कर पूरी जानकारी cp.ggn@hry.nic, cp.ggn@hry.nic.in पर भेज दे।

इसकी पूरी जानकारी गुप्त रखी जाएगी। इसके अलावा अपने पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर स्पीड डायल में लगाकर रखे। पुलिस ने अपील की है कि महिलाएं अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी ओर से साझा न करें।

सुरक्षा के चौकस बंदोबस्त

Security tighten in gurgaon for new year

-सीमावर्ती इलाकों पर पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखेगी।
-एसीपी डीएलएफ के अलावा सभी थाना प्रभारी रात में गश्त पर रहेंगे।
-ड्रंकन एंड ड्राइव के लिए एमजी रोड समेत प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक पुलिस के 100 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
-पूरी कमिशभनरी में 79 जगहों पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाहनों की जांच पड़ताल होगी।
-पुलिस के अलावा एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम पब-बार की चेकिंग करेगी।
-टैग लगे वाहनों को ही एमजी रोड पर एंट्री दी जाएगी। वाहनों के कागजात भी जांचे जाएंगे।

शहरवासियों को नए साल के जशभन में कोई परेशानी न आए इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के खासतौर पर इंतजाम किए है। सभी पुलिस अधिकारियों को दिशानिर्देश दे दिए गए है कि जशभन में खलल पैदा करने वाले हुड़दंगबाजियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
नवदीप सिंह विर्क, गुड़गांव पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed