फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security of RRTS Namo Bharat Corridor now handed over to CISF

Delhi NCR News: आरआरटीएस नमो भारत कॉरिडोर की सुरक्षा अब सीआईएसएफ के हवाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
- हाई-स्पीड ट्रांजिट सिस्टम में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था लागू
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) ‘नमो भारत’ कॉरिडोर की सुरक्षा औपचारिक रूप से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंप दी गई। न्यू अशोक नगर में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान यह जिम्मेदारी सौंपी गई।




समारोह में एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन को प्रतीकात्मक चाबी सौंपकर सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर सीआईएसएफ महानिदेशक ने जवानों के लिए बैचलर आवास निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया, जिससे तैनात कर्मियों के लिए बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ और एनसीआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कॉरिडोर की सुरक्षा और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। इस कॉरिडोर पर सीआईएसएफ की तैनाती के साथ उन्नत निगरानी प्रणाली, एक्सेस कंट्रोल, एंटी-सबोटाज जांच और त्वरित प्रतिक्रिया जैसी आधुनिक सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। सीआईएसएफ महानिदेशक प्रवीर रंजन ने कहा कि ‘नमो भारत’ नेटवर्क में बल की तैनाती आधुनिक परिवहन ढांचे की सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है। अधिकारियों ने न्यू अशोक नगर से आनंद विहार और सराय काले खां तक नमो भारत ट्रेन से यात्रा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। दिल्ली मेट्रो के साथ समन्वय और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत एकीकृत सुरक्षा प्रणाली लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed