फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security of Kanwariyas is being ensured through 24 hour smart policing, soldiers are deployed at every nook and corner

Delhi NCR News: 24 घंटे स्मार्ट पुलिसिंग से हो रही कांवड़ियों की सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी राज्यों के पुलिस अधिकारियों और प्रशासन के संपर्क में दिल्ली पुलिस
विज्ञापन

कांवड़ियों की संख्या के अनुसार की जा रही तैनाती, कई जगह ऊंचे स्थानों पर तैनात किए गए जवान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कांवड़ यात्रा के दौरान कोई अनहोनी न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पड़ोसी राज्यों के पुलिस अधिकारियों और प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए हैं। दिल्ली की सीमा में गाजियाबाद की ओर से आने वाले कांवड़ियों की संख्या के आधार पर जवानों की तैनाती की जा रही है। पुलिस के अनुसार 24 घंटे स्मार्ट पुलिसिंग से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल राजस्थान और हरियाणा के कांवड़िये दिल्ली होते हुए अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। शनिवार के बाद इनकी संख्या में तेजी से इजाफा होगा। उसको देखते हुए सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। खुद डीसीपी स्तर के वरिष्ठ अधिकारी 24 घंटे सड़कों पर तैनात हैं। 13 से 23 जुलाई तक चलने वाली कांवड़ यात्रा में वैसे तो गाजियाबाद की ओर से आने वाली तमाम सीमाओं से कांवड़िया राजधानी में दाखिल होते हैं लेकिन सबसे अधिक लोड अप्सरा बॉर्डर-जीटी रोड पर रहता है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक 200 से अधिक बैरिकेड लगाकर अलग से एक लेन बना दी गई है।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल, पीसीआर, यातायात पुलिस के जवान, होम गार्ड और निजी सुरक्षा गार्ड को तैनात किया गया है। रास्ते में कोई गंदगी न हो इसके लिए दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी 24 घंटे कांवड़ रूट पर शिफ्ट में तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जगह-जगह क्रेन भी तैनात कर दी गई हैं। यदि कहीं कोई वाहन खराब होता है या कोई गलत गाड़ी पार्क करता है तो उसे तुरंत क्रेन की मदद से हटा दिया जा रहा है। दूसरी ओर संदिग्धों पर नजर रखने के लिए कांवड़ियों के रास्ते में जगह-जगह मचान बनाकर सुरक्षा की जा रही है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है। 121 पीसीआर वैन को सुरक्षा इंतजामों के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आपातकालीन वाहनों के लिए बनाई जाएगी अलग लेन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में कावंड़ियों की संख्या बढ़ जाएगी। उसकी वजह से यातायात और कांवड़ियों की भीड़ को एक साथ चलाने में दिक्कत होगी। ऐसे समय में आपातकालीन वाहनों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए सड़क के दूसरे केरिजवे में आपातकालीन वाहनों के लिए अलग से लेन बनाई जाएगी।

----
कांवड़ियों के लिए किए गए इंतजाम
-स्थानीय पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, ट्रैफिक पुलिस, होम गार्ड के 5000 से अधिक जवान तैनात।
-पूरी राजधानी में पीसीआर और प्रखर की 121 गाड़ियां की गई तैनात।
-राजधानी में 400 के करीब कांवड़ शिविर बनाए गए हैं।
-जीटी रोड पर अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक 200 बैरिकेड लगाकर अलग लेन बनाई गई।
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 75, शाहदरा में 35 और पूर्वी जिला में 30 कांवड़ शिविर लगाए गए।
-ज्यादातर शिविर में मेटल डिटेक्टर के अलावा सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम बनाए।
-यातायात पुलिस के 600 से अधिक जवानों की तैनाती।
-यातायात में सुगमता के लिए 40 से अधिक क्रेन की तैनाती।
-सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी पूरी यात्रा पर नजर रखे हुए।
-जगह-जगह पिकेट लगातार पुलिस कर रही संदिग्धों की जांच।
-अतिरिक्त सुरक्षा बलों की 50 कंपनी सुरक्षा में तैनात
----
स्मार्ट पुलिसिंग करते हुए अधिकारी लगातार यूपी पुलिस व प्रशासन के संपर्क में है। कांवड़ियों की संख्या के हिसाब से जवानों की तैनाती की जा रही है। लगातार वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गश्त कर रहे हैं। संदीप लांबा, उत्तर-पूर्वी जिला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article