फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security lapse at IGI Airport man entered air field caught by the alertness of the pilot

Delhi Airport: IGI एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक!, एयर फील्ड में घुसा शख्स; पायलट की मुस्तैदी से धरा गया

Sun, 28 Jan 2024 11:05 PM IST
Vikas Kumar एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 Jan 2024 11:05 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि यह सुरक्षा में चूक नहीं है। एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ और डायल के पास है। गणतंत्र दिवस के चलते एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया था।

विज्ञापन
Security lapse at IGI Airport man entered air field caught by the alertness of the pilot
आईजीआई एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। यह चूक उस समय हुई जब एक दिन (27 जनवरी) पहले ही राजधानी में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी थी। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स हवाई क्षेत्र में घुस गया। इसे एक पायलट ने विमान के सामने से गुजरते हुए देख लिया था। 

विज्ञापन

पायलट ने इसकी सूचना रात 11.30 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के अधिकारियों की दी। इसके बाद सीआईएसएफ हरकत में आई और इस शख्स को धर लिया। पकड़े गए शख्स को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया था। पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि यह नशेड़ी है और हरियाणा के नूंह का रहने वाला है। पुलिस ने इसे कोर्ट में पेश किया जहां से इसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि यह सुरक्षा में चूक नहीं है। एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ और डायल के पास है। गणतंत्र दिवस के चलते एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed