फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   security laps in iron mandi in faridabad

लोहा मंडी में सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का अभाव

Fri, 13 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 13 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
security laps in iron mandi in faridabad
फरीदाबाद ऑयरन एंड स्टील ट्रेडर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा नीलम बाटा रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुई। जिसमें लोहा मंडी की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर फिस्टा के महामंत्री अरुण गुप्ता ने आए हुए सभी व्यापारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रधान सीपी कालरा ने कहा कि देश व प्रदेश को समृद्ध बनाने में व्यापारियों का बहुत बड़ा योगदान होता है। यदि व्यापारियों को कोई समस्या आती है तो यह सरकार के वित्तीय ढांचे को भी प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन


लोहा मंडी में सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर जल्द ही केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उद्योग मंत्री विपुल गोयल और सीपीएस सीमा त्रिखा से मिलकर समस्याएं रखी जाएगी। बैठक में मुकेश बंसल, अनिल सपरा, मनोज गुप्ता, राकेश सिंगला, नरेश गोयल, गुंजन बग्गा, राकेश गुप्ता, जवाहर कुकरेजा, संजय ढीगरा, सतीश गर्ग, सुरेन्द्र बंसल, विनोद गुप्ता, सतपाल खन्ना, धीरज गुप्ता, संजय नौनिहाल, राजपाल गर्ग, बलदेव सिक्का, पवन बंसल, प्रवीण गोयल, पवन सिंगला, संदीप सिंघल, अशोक खनेजा, आंशुल वासुदेव, सुनील, नीरज, विवेक बंसल, सतपाल बंसल आदि व्यापारी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed