फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security guards stabbed two to death after slapping

दिल्ली : थप्पड़ मारने पर सुरक्षा गार्ड ने की दो की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तार

Sat, 26 Oct 2019 08:49 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 26 Oct 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
Security guards stabbed two to death after slapping
सांकेतिक तस्वीर
स्वरूप नगर इलाके में शुक्रवार रात निर्माणाधीन मकान में तैनात गार्ड और उसके परिचित ने थप्पड़ मारने पर ठेकेदार के बेटे राजमिस्त्री रवि (29) और मजदूर सुनील कुमार (25) की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मजदूर सुनील को मृत घोषित किया। इलाज के दौरान बेटे रवि ने भी दम तोड़ दिया। गार्ड जय सिंह को मौके पर दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी धर्मेंद्र फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कादीपुर इलाके में रवि पिता राम सिंह, मां, पत्नी, दो बेटियों और दो भाइयों सतेंद्र व शशि के साथ रहता था। सुनील भी पड़ोस में पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता था। राम सिंह मकान निर्माण का ठेका लेते हैं। रवि पिता के काम में हाथ बंटाने के साथ-साथ राजमिस्त्री का काम करता था। 
विज्ञापन


सुनील मजदूर था। पुलिस को रात करीब 11 बजे सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल के पास निर्माणाधीन मकान में दो युवकों को चाकू मारने की सूचना मिली। पुलिस घायलों को पास के अस्पताल ले गई। जांच में पता चला कि मकान में तैनात गार्ड जय सिंह और उसके परिचित धर्मेंद्र ने कहासुनी के दौरान दोनों को चाकू मारा है। पुलिस ने जय सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि धर्मेंद्र फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में जय सिंह ने कहा कि शुक्रवार रात रवि सामान की जांच करने आया था। जय सिंह और धर्मेंद्र खाना बना रहे थे, इसलिए दरवाजा खोलने में देरी हो गई। इससे गुस्साए रवि ने उसे एक थप्पड़ मार दिया। इसे लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। रवि ने सुनील को बुला लिया। कहासुनी बढ़ी और धर्मेंद्र ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। जय सिंह ने खुद को बेकसूर बताया। घटना के दौरान वहां पहुंचे राम सिंह ने आरोप लगाया कि जय सिंह के इशारे पर ही धर्मेंद्र ने दोनों पर चाकू से हमला किया।


शराब के नशे में था रवि

पुलिस के मुताबिक, राम सिंह ने पीतमपुरा के रहने वाले राकेश जैन का चार मंजिला मकान बनाने का ठेका लिया था। रवि राजमिस्त्री था। शुक्रवार रात वह शराब के नशे में सीमेंट, ईंट व अन्य सामान की जांच करने पहुंचा था। वहां उसकी गार्ड के सहयोगी धर्मेंद्र से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed