फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security check completed at Noida City Center to Noida Electronic City metro route

नोएडा सेक्टर 62 मेट्रो रूट पर सुरक्षा जांच पूरी, जल्द एनओसी मिलने की संभावना

Tue, 05 Mar 2019 01:17 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 05 Mar 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Security check completed at Noida City Center to Noida Electronic City metro route
मेट्रो
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के नए सेक्शन नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच सोमवार को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण सुबह 10 बजे से शाम तक चला। इसी सप्ताह तक सुरक्षा जांच के संबंध में एनओसी मिलने की संभावना है। सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद डीएमआरसी इस सेक्शन को आम लोगों के लिए खोलेगी।
विज्ञापन


नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त एसके पटनायक ने सेक्शन के सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। इस सेक्शन पर छह स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें नोएडा सेक्टर-34, नोएडा सेक्टर-52, नोएडा सेक्टर-61, नोएडा सेक्टर-59, नोएडा सेक्टर-62 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर सुरक्षा जांच के दौरान मेट्रो ट्रैक, प्लेटफॉर्म क्लियरेंस, फायर सुरक्षा मानदंड, स्टेशन प्रवेश एवं निकास, ट्रेन की स्पीड और अन्य तकनीकी चीजों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इस सेक्शन के सीएमआरएस को इसी सप्ताह मंजूरी मिल सकती है। मंजूरी मिलने के बाद डीएमआरसी ब्लू लाइन के नए सेक्शन को यात्रियों के लिए शुरू कर देगी। इस सेक्शन के खुलने के बाद यात्रियों को द्वारका से सीधे नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी पहुंचने की सुविधा मिल जाएगी। इसके साथ ही नोएडा सेक्टर-62 के नजदीक एनएच-24 के आसपास रहने वाले लोगों को भी मेट्रो की सुविधा का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed