फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Section 144 imposed in Seelampur, Nine people arrested over CAA protes

नागरिकता कानून: सीलमपुर हिंसा मामले में नौ गिरफ्तार, धारा 144 लागू

Wed, 18 Dec 2019 06:50 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 18 Dec 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Section 144 imposed in Seelampur, Nine people arrested over CAA protes
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मंगलवार को सीलमपुर इलाके में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद बुधवार को माहौल शांत दिखा। पुलिस ने एहतियात के तौर पर उत्तर-पूर्वी जिले में धारा 144 लगा दी है। पुलिस ने मंगलवार अब तक नौ उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है, वहीं बलवा करने के मामले में 23 उपद्रवियों की पहचान की है। इनमें कई इलाके के घोषित बदमाश हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के मुताबिक पुलिस ने दंगा करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने समेत अन्य धाराओं में सीलमपुर, जाफराबाद और दयालपुर थाने में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन


निजी टीवी चैनलों के वीडियो, सीसीटीवी कैमरों व अन्य फुटेज की मदद से बाकी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। सुबह ब्रह्मपुरी रोड, नूरे इलाही, यमुना विहार, जाफराबाद व अन्य इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पूरे इलाके में उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए पांच ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता मंदिर रोड टी प्वाइंट पर चली थी गोली

जामिया नगर में बवाल के दौरान गोली चली थी। न्यू फ्रेंडस कॉलोनी थाना पुलिस ने माता मंदिर रोड टी प्वाइंट से एक खोल (चला हुआ कारतूस) बरामद किया है। हालांकि पुलिस इस बात को लगातार छिपा रही है। गोली किसने चलाई, यह जांच का विषय है।

जामिया के तीन छात्र नामजद

जामिया नगर बवाल मामले में जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों का भी नाम सामने आया है। इनके समेत पुलिस ने सात लोगों को नामजद किया है। जामिया नगर थाने में दर्ज एफआईआर में जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के तीन छात्र चंदन कुमार, आसिफ तांहा और कासिम उस्मानी को नामजद किया गया है। अन्य एफआईआर में स्थानीय नेता आसू खान, मौ. मुस्तफा, हैदर और पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को भी नामजद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed