फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Secretary of government of india Victim of online fraud

भारत सरकार के सचिव हुए ठगी का शिकार, ऐसे खुला राज

Fri, 07 Dec 2018 03:19 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Dec 2018 03:19 AM IST
विज्ञापन
Secretary of government of india Victim of online fraud
सांकेतिक तस्वीर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रेस सचिव अशोक मलिक के साथ ठगी करने वाले पकड़े भी नहीं गए हैं कि अब उपभोक्ता मामलों के विभाग (मंत्रालय), भारत सरकार के सचिव अविनाश के. श्रीवास्तव ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं। इनके क्रेडिट कार्ड से हजारों रुपये की खरीदारी की गई है। सचिव की शिकायत पर नई दिल्ली जिले की संसद मार्ग थाना पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अविनाश के. श्रीवास्तव उपभोक्ता मामलों के विभाग, भारत सरकार के सचिव हैं। वह कृषि भवन में बैठते हैं। अविनाश श्रीवास्तव ने संसद मार्ग थाना पुलिस को 4 दिसंबर को शिकायत दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने शिकायत में कहा है कि उनके पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है। 29 नवंबर को उनके मोबाइल पर मैसेज आए। मैसेज क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने के थे। कार्ड से न तो उन्होंने और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य ने खरीदारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर कार्ड को ब्लॉक करवाया। पुलिस को जांच में पता लगा है कि उनके क्रेडिट कार्ड से नेटफ्लिक्स के जरिये हजारों रुपये की खरीदारी की गई है। संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि नवंबर के आखिर में राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अशोक मलिक भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed