फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Second death due to heat wave in Delhi confirmed in postmortem

लू ले रही है जान: दिल्ली में दूसरी मौत, पोस्टमार्टम में हुई पुष्टि; हालत बिगड़ने पर सफदरजंग में था भर्ती

Fri, 31 May 2024 10:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 31 May 2024 10:25 PM IST
सार

डॉक्टर ने ऐसी आशंका जाहिर की है कि दिल्ली में पढ़ रही भीषण गर्मी के कारण मरीज का रक्तचाप का संतुलन बिगड़ गया होगा, जिस कारण शरीर के दूसरे अंगों पर भी प्रभाव पड़ा।

विज्ञापन
Second death due to heat wave in Delhi confirmed in postmortem
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में पढ़ रही भीषण गर्मी से दूसरी मौत हुई है। 55 साल के मालवीय नगर के रहने वाले एक व्यक्ति को 28 मई को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन इलाज के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया। 29 में को मरीज का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम मैं भीषण गर्मी से मौत का मामला सामने आया। 

विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक मालवीय नगर निवासी 55 साल के एक मरीज को 28 मई को जब अस्पताल लाया गया था। लू लगने के कारण उसकी हालत काफी गंभीर थी। उसे बचाने की काफी कोशिश की गई। लेकिन बचाया नहीं जा सकता। मरीज की मेडिकल हिस्ट्री में पहले से उच्च रक्तचाप की बीमारी का भी पता चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने ऐसी आशंका जाहिर की है कि दिल्ली में पढ़ रही भीषण गर्मी के कारण मरीज का रक्तचाप का संतुलन बिगड़ गया होगा, जिस कारण शरीर के दूसरे अंगों पर भी प्रभाव पड़ा। मरीज की मौत के बाद यह जानने के लिए कि उसकी मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम किया गया जिससे पता चला है कि मरीज की मौत भीषण लू से ही हुई है। 

बता दें कि इससे एक दिन पहले ही डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एक मजदूर ने भीषण लू के कारण दम तोड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed