फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Second CCTV footage of Tillu murder case has surfaced

Tillu Tajpuriya CCTV: टिल्लू की हत्या में पुलिस की मिलीभगत, नौ जवानों के सामने वार करते रहे बेखौफ हत्यारे

Fri, 05 May 2023 05:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 05 May 2023 05:04 PM IST
सार

दिल्ली की तिहाड़ जेल से टिल्लू हत्याकांड का दूसरा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में घायल टिल्लू को पुलिसकर्मी सेंट्रल गैलरी में लेकर आ रहे हैं। तभी वहां पर मौजूद कैदी उसके ऊपर फिर से हमला कर देते हैं।

विज्ञापन
Second CCTV footage of Tillu murder case has surfaced
तिहाड़ में टिल्लू हत्याकांड का दूसरा सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की तिहाड़ जेल में सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड अभी भी सुर्खियों में है। अब इस हत्याकांड से जुड़ा दूसरा सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। इस वीडियो में घायल टिल्लू को पुलिसकर्मी सेंट्रल गैलरी में लेकर आ रहे हैं। तभी अचानक से वहां मौजूद पीछे से कैदी आते हैं और घायल टिल्लू पर एक-एक कर वार कर रहे हैं। लेकिन पुलिसकर्मी मूक दर्शक बने हुए हैं। ये वीडियो 47 सेकेंड का है। इससे पहले एक और सीसीटीवी फुटेज बृहस्पतिवार को सामने आया था। करीब 2:49 मिनट के वीडियो में चारों आरोपी योगेश उर्फ टुंडा, दीपक उर्फ तीतर, राजेश और रियाज खान टिल्लू को बेरहमी से हमला कर रहे थे

विज्ञापन



विज्ञापन




तिहाड़ जेल से सामने आया दूसरा सीसीटीवी फुटेज
तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया पर हुए हमले के बाद पुलिसकर्मी उसे बाहर लाते हुए दिख रहे हैं। तिहाड़ के सेंट्रल गैलरी के कैमरा नंबर 2 में साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे ही पुलिस वाले टिल्लू को एक चादर में रखकर ला रहे हैं तो तभी पीछे से कुछ कैदी आ जाते हैं। और एक एक कर घायल टिल्लू पर हमला कर देते हैं। एक के बाद एक उसके ऊपर हमला कर रहे हैं। लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी मूक दर्शक बने वारदात को देखते हैं। एक पुलिसकर्मी कैदियों को पीछे करते हुए दिख रहा है। एक कैदी तो टिल्लू के चेहरे पर ही लात मार देता है। घायल टिल्लू को बहुत बेरहमी से हत्यारे मार रहे हैं। उनके हाथों में सुआ है, जिससे उसके ऊपर लगातार हमला कर रहा है। ये वीडियो 2 मई 2023 का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस कर्मी पीछे हट रहे हैं। ऐसे में इस हत्याकांड में पुलिस की मिलीभगत हो सकती है। 

पहले सीसीटीवी फुटेज में चार आरोप टिल्लू को मार रहे हैं
वहीं दूसरी तरफ बीते बृहस्पतिवार को भी तिहाड़ जेल से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इस वीडियो में चारों आरोपी योगेश उर्फ टुंडा, दीपक उर्फ तीतर, राजेश और रियाज खान टिल्लू को बेरहमी से मार रहे थे। ये वीडियो करीब 2:49 मिनट का था। वीडियो में तीन आरोपी टिल्लू को सुए नुमा हथियार से मार रहे थे। वहीं चौथा आरोपी बाकी कैदियों को रोक रहा है। वीडियो में कहीं भी सुरक्षाकर्मी दिखाई नहीं दे रहे थे। कुछ कैदियों ने इनको समझाकर रोकने का भी प्रयास किया था, लेकिन उन्होंने  किसी की नहीं सुनी। आरोपी टिल्लू के अचेत होने के बाद भी उस पर हमला करते रहे।

विज्ञापन

टिल्लू पर सुए से 92 वार किए
जब आरोपियों को यह सुनिश्चित हो गया कि टिल्लू अब मर चुका है। तब ही उन्होंने उस पर हमला करना बंद किया। आरोपियों ने महज डेढ़ मिनट में टिल्लू पर सुए के 92 से अधिक वार किए थे। वीडियो में टिल्लू खुद को बचाते हुए दिख रहा था। ये सीसीटीवी फुटेज सुबह 6 बजे का बताया जा रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि अचानक हाई सिक्योरिटी सेल की पहली मंजिल से बेडशीट के सहारे एक-एक कर चारों बदमाश योगेश, दीपक, राजेश और रियाज उतरे। उस समय टिल्लू अपनी सेल से बाहर निकल चुका था। उसने इनको आते हुए देखा तो वह भागकर अपनी सेल में घुस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed