फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sealing : complaint registered against cm kejriwal by bjp leaders

सीलिंग : मामला सुलझाने CM के आवास पहुंचे BJP नेता, हुआ कुछ ऐसा कि केजरी के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

Wed, 31 Jan 2018 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Jan 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
sealing : complaint registered against cm kejriwal by bjp leaders
sealing drive - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में सीलिंग के मसले पर मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) व भाजपा के बीच सीधा संग्राम छिड़ गया। सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की अगुवाई में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचा।

विज्ञापन


बातचीत शुरू होते ही शोर-शराबा होने लगा। थोड़ी देर बाद ही भाजपा नेता मुख्यमंत्री आवास से लौट गए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि आप कार्यकर्ताओं ने उनसे हाथापाई की।
विज्ञापन


भाजपा ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दी है। हालांकि, आप ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सीलिंग के मसले पर भाजपा नेताओं के रुख को गैर-जिम्मेदाराना बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने किया भाजपा का स्वागत

sealing : complaint registered against cm kejriwal by bjp leaders
अरव‌िंद केजरीवाल - फोटो : ट्व‌‌िटर

तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ दिल्ली के सांसद, विधायक व मेयर मंगलवार सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल का स्वागत भी किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सीलिंग के मसले पर सिलसिलेवार ढंग से दोनों तरफ से चर्चा कर ली जाए। इसके बाद सहमति का प्रस्ताव तैयार कर उपराज्यपाल के पास चलने की बात कही।

बैठक कक्ष में मीडिया को भी इजाजत दे रखी थी। मुख्यमंत्री की बात पूरी होने पर मनोज तिवारी ने बोलना शुरू ही किया था कि कमरे में शोर होने लगा।

केजरीवाल शांति बनाए रखते के गुजारिश करते रहे

sealing : complaint registered against cm kejriwal by bjp leaders
arvind kejriwal - फोटो : self

विवाद निपटाने की चर्चा के शुरुआती दौर में ही दोनों पक्षों के बीच बात बिगड़ गई और बहस शुरू हो गई। इसके बाद भाजपा नेता मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री आवास से निकल गए।

बाद में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भाजपा के दोस्तों से बार-बार गुजारिश की कि वह बैठकर चर्चा कर लें। इससे तुरंत सीलिंग का समाधान निकल जाएगा। लेकिन उन्होंने चर्चा की जगह बाहर जाने का रास्ता तलाश लिया।

पार्टी ने बताया कि विपक्ष सीलिंग को लेकर कितनी गंभीर है

sealing : complaint registered against cm kejriwal by bjp leaders
केजरीवाल

दूसरी तरफ पार्टी ने तंज कसा कि सीलिंग जैसे बेहद अहम मसले पर चर्चा के लिए सिर्फ चार सांसद, तीन विधायक व दो मेयर मुख्यमंत्री आवास पहुंच सके। इससे साबित होता है कि भाजपा इस मसले पर कितना गंभीर है।

पार्टी का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी में बैठक कक्ष में भाषण दिया। सांसद रमेश बिधूड़ी ने शोर मचाया और भाजपा नेता चर्चा छोड़कर भाग गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed