{"_id":"81d4ab2b9109bad3ec91d65b12e0ce79","slug":"sealed-cylinder-kept-in-balcony-incident-in-apartment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालकनी में रखा सील बंद सिलेंडर, अपार्टमेंट में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालकनी में रखा सील बंद सिलेंडर, अपार्टमेंट में हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 23 Feb 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-34 स्थित हिमगिरी अपार्टमेंट में मंगलवार सुबह जोरदार धमाका हुआ। इस पर लोग आननफानन में घरों से बाहर निकल आए। पहले तो लोगों को लगा कि बम ब्लास्ट हुआ है, लेकिन थोड़ी देर बाद पता चला कि बी-14/69 स्थित रोहित दीक्षित के फ्लैट में एलपीजी सिलेंडर फटा है।
विज्ञापन
इससे लगी आग के कारण लाखों का सामान जल गया। मूलरूप से वाराणसी निवासी व एमएनसी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित दीक्षित की पोस्टिंग अमेरिका में है। हिमगिरी में उनकी पत्नी व निजी बैंक में मैनेजर प्रियंका सास और डेढ़ साल के बच्चे के साथ रहती है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे प्रियंका बैंक जाने के लिए तैयार हो रही थी कि अचानक धमाका हुआ और कमरे में आग लग गई। प्रियंका ने देखा कि बॉलकनी में रखा सिलेंडर जो सोमवार को ही आया था उसमें धमाका हुआ है। सिलेंडर की सील भी नहीं खुली थी। आग की लपटें बेडरूम तक आ गई।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने फौरन तीनों को घर से बाहर सुरक्षित निकाला और मामले की सूचना फायर विभाग को दी। सीएफओ एसके सिंह का कहना है कि मौके पर दो दमकल की गाड़ियां रवाना की गई थीं। करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।