{"_id":"6279fb28d6067a1d840fdea0","slug":"sdmc-anti-encroachment-in-new-friends-colony-and-mangolpuri-live-updates-see-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में एक्शन में बुलडोजर: शाहीन बाग के बाद आज न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मंगोलपुरी में चल रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में एक्शन में बुलडोजर: शाहीन बाग के बाद आज न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मंगोलपुरी में चल रही कार्रवाई
Tue, 10 May 2022 11:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 10 May 2022 11:16 AM IST
सार
सोमवार को शाहीन बाग के बाद मंगलवार को एसडीएमसी का बुलडोजर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मंगोलपुरी में पहुंचा है और अवैध निर्माण हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण दिल्ली नगर निगम 4 मई से अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा है। इसके तहत आज न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मंगोलपुरी में एसडीएमसी के बुलडोजर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर चुके हैं।
आज चल रही एसडीएमसी की कार्रवाई की खास बात ये है कि यहां शाहीन बाग की तरह लोग विरोध के लिए सड़कों पर नहीं उतरे हैं। बल्कि लोग अपने घरों में खड़े होकर बुलडोजर की कार्रवाई देख रहे हैं। इससे पहले मंगोलपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के कई लोगों ने अपने अवैध अतिक्रमण को पहले ही हटा लिया था।
विज्ञापन
कार्रवाई शुरू होने से पहले ही दोनों इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए थे ताकि किसी भी प्रकार का विरोध होने पर उससे निपटा जा सके। बताया जा रहा है कि मंगोलपुरी में 90 प्रतिशत अतिक्रण लोगों ने पहले ही हटा लिया था और जो बच गया था वह निगम ने हटाया।
जानकारी के अनुसार मंगोलपुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई खत्म हो चुकी है जबकि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में भारी सुरक्षा बल के बीच कार्रवाई जारी है।
आप विधायक ने निगम की आलोचना
सुल्तानपुर माजरा से आम आदमी पार्टी के विधायक मुकेश अहलावत ने दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई पर कहा कि, जब लोगों ने इलाका खुद ही खाली कर दिया है तो निगम यहां बुलडोजर दौड़ाकर लोगों को परेशान क्यों कर रहा है। हम इसके खिलाफ हैं और ये कार्रवाई रुकनी चाहिए। निगम को पहले ये साबित करना होगा कि वहां को अतिक्रमण था भी या नहीं।

#WATCH Anti-encroachment demolition drive underway in Delhi's Mangolpuri by North Delhi Municipal Corporation pic.twitter.com/8Y9oU8NHeU
— ANI (@ANI) May 10, 2022