{"_id":"6ab6c183742582c3b50c0279","slug":"sdm-ruhani-inspected-the-grain-market-to-review-preparations-for-pearl-millet-procurement-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-115858-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बाजरा खरीद की तैयारियों को लेकर एसडीएम रुहानी ने अनाज मंडी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बाजरा खरीद की तैयारियों को लेकर एसडीएम रुहानी ने अनाज मंडी का किया निरीक्षण
विज्ञापन
किसानों को मंडी में नहीं होनी चाहिए परेशानी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शुक्रवार को नागरिक उपमंडल अधिकारी रुहानी ने गुरुग्राम-अलवर रोड स्थित अनाज मंडी का निरीक्षण कर बाजरे की आगामी खरीद को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंडी परिसर में किसानों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, फसल उतारने के स्थान तथा आवागमन की व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजरा खरीद सीजन के दौरान किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।एसडीएम ने मार्केट कमेटी की ओर से किसानों को उपलब्ध कराई जाने वाली व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने मंडी में फसल की आवक बढ़ने की स्थिति में वाहनों की आवाजाही और किसानों के बैठने सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मंडी की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।बाजरे की खरीद के दौरान फसल की गुणवत्ता, नमी की मात्रा, निर्धारित मापदंडों के अनुसार फसल की जांच, तौल व्यवस्था तथा खरीद के बाद उठान की प्रक्रिया का जायजा लिया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन महावीर सैनी और सचिव राजबीर सिंह मौजूद रहे।
फोटो: फिरोजपुर झिरका की अनाज मंडी में बाजरा खरीद की तैयारियों का निरीक्षण करती एसडीएम रुहानी।