फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   scuffle between councilors of BJP AAP indecent words were used in North Delhi Municipal Corporation meeting

उत्तरी दिल्ली नगर निगम: बैठक में भाजपा-आप के पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक, हाथापाई की नौबत, अमर्यादित शब्दों का किया इस्तेमाल

Fri, 25 Feb 2022 09:33 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 25 Feb 2022 09:33 PM IST
सार

भाजपा पार्षद ने आप संयोजक को खालिस्तान का समर्थक बता दिया। इसके बाद विपक्ष में बैठे रिठाला विधायक मोहिन्दर गोयल समेत आप पार्टी के सभी पार्षद आक्रोषित हो गए और अपनी जगह से उठकर विनोद महेन्द्रू की सीट तक दौड़ पड़े।

विज्ञापन
scuffle between councilors of BJP AAP indecent words were used in North Delhi Municipal Corporation meeting
आपस में भिड़े भाजपा-आप के पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक में आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मामला यहां तक पहुंच गया कि एक पार्षद ने दूसरे पार्षद को 'बाहर निकलने पर देख लेने' की धमकी दी। यहां तक कि भाजपा और आप पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


विपक्षी दल के नेता आप पार्षद विकास गोयल ने महापौर राजा इकबाल सिंह के सामने लगी उनके पद की पट्टिका नोचकर फेंक दी और प्रस्ताव के कागजों को फाड़कर हवा में उड़ा दिया। उन्होंने राजा इकबाल सिंह से कहा कि आप नकली महापौर हैं। उधर, भाजपा के पार्षदों ने सदन में 'देश के गद्दारों को, गोली मारो..' जैसे नारे लगाकर आप पार्टी के पार्षदों को यह जताने का प्रयास किया कि वो उनसे किसी मामले में कम नहीं। फिलहाल हंगामे के बीच शुक्रवार को सदन में लाए गए सभी प्रस्ताव पास हो गए।
विज्ञापन


करीब घंटे भर देरी से पहुंचे महापौर राजा इकबाल सिंह ने सदन की कार्यवाही शुरू कराई। उन्होंने पहले विपक्षी दल को बोलने का न्योता दिया। इसके बाद पूर्व महापौर जय प्रकाश से पक्का किए गए 6646 सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर बोलने के लिए कहा। जय प्रकाश ने करीब घंटे भर में अपनी बात रखी। उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं। इस बीच नेता विपक्ष विकास गोयल ने कई बार बीच-बीच में टीका-टिप्पणी की। अब बोलने का नंबर विकास गोयल का आया। उन्होंने बोलना शुरू किया, तो भाजपा पार्षद विनोद महेन्द्रू ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ असंवैधानिक टिप्पणी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पार्षद ने आप संयोजक को खालिस्तान का समर्थक बता दिया। इसके बाद विपक्ष में बैठे रिठाला विधायक मोहिन्दर गोयल समेत आप पार्टी के सभी पार्षद आक्रोषित हो गए और अपनी जगह से उठकर विनोद महेन्द्रू की सीट तक दौड़ पड़े। नांगलोई पार्षद अनिल लाकड़ा ने रोहिणी पार्षद से कहा कि बाहर निकलो तुम्हें देख लेंगे। जबकि विनोद महेन्द्रू का आरोप है कि अनिल लाकड़ा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। यहां भाजपा-आप पार्षदों के बीच हाथापायी की नौबत आ गई। दोनों इस घटना के लिए एक दूसरे से माफी मांगने पर अड़े थे। सदन की कार्यवाही थम गई, महापौर और आयुक्त अपनी सीट से उठकर चले गए।

करीब आधे घंटे के बाद महापौर फिर से लौटे और उन्होंने सदन को शुरू कराया और उन्होंने विकास गोयल को बोलने के लिए कहा। लेकिन भाजपा के पार्षद विनोद महेन्द्रू के साथ हुए व्यवहार से खासे नाराज थे। वह आप पार्षदों से माफी मांगने पर अड़े थे। महापौर आप और भाजपा दोनों के पार्षदों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे। तभी नेता विपक्ष विकास गोयल अपनी सीट से बाहर निकले और उन्होंने महापौर के सामने लगी उनके पद की पट्टिका नोचकर फेंक दी। प्रस्ताव के पेपर फेंकते हुए उन्होंने कहा कि आप नकली महापौर हैं। इसलिए उनकी पार्टी के पार्षद ही उनकी एक नहीं सुन रहे।

आप पार्षद ने दी जान से मारने की धमकी : महापौर
महापौर राजा इकबाल सिंह ने सदन में हुई घटना के बाद प्रेस वार्ता की और कहा कि आम आदमी पार्टी ने साबित कर दिया कि उनके पास निगम के हित में कोई सलाह नहीं है। सफाई कर्मचारियों को पक्का करने के मुद्दे पर उन्हें बोलने के लिए कहा, लेकिन आम आदमी पार्टी ने अराजकता फैलाई और भाजपा पार्षद को जान से मारने की धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि विडियो रिकॉर्ड की जांच कर अराजकता फैलाने वाले पार्षदों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी


महापौर को पीछे से कोई और चला रहा : नेता विपक्ष
उत्तरी निगम में नेता सदन विकास गोयल ने कहा कि राजा इकबाल सिंह नकली महापौर हैं। उनको पीछे से कोई और चला रहा है। भाजपा नेताओं की सोची समझी राजनीति के अंतर्गत एजेंडे को बिना चर्चा के पास कर दिया। निगम के सफाई कर्मचारी 25 वर्षों से पक्का होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें नियमित करने के मुद्दे पर चर्चा करवाने के लिए हमने अल्पकालिक प्रश्न लगाया था। जिस पर चर्चा के लिए महापौर ने अपनी स्वीकृति भी दे दी थी। लेकिन जब चर्चा का समय आया तो भाजपा हर बार की तरह इस बार भी चर्चा से बचती नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed