{"_id":"57dff1a94f1c1b1a03a824e8","slug":"scorpio-recovered-meat-stuffed-animals-banned-in-the-dark-the-accused-absco","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशुओं के मांस से भरी स्कॉर्पियो बरामद, अंधेरे में फरार हुए आरोपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पशुओं के मांस से भरी स्कॉर्पियो बरामद, अंधेरे में फरार हुए आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौज चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टीकरी खेड़ा गांव के खेतों के बीच प्रतिबंधित पशुओं के मांस से लदी स्कॉर्पियो सोमवार तड़के कब्जे में ली।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस आने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस के मुताबिक पशुओं का वध खेत में खड़ी फसल के बीच कर उनका मांस तस्करी के लिए स्कॉर्पियो में लादा गया था।
विज्ञापन
जांच में स्कॉर्पियो का नंबर भी फर्जी पाया गया। पुलिस ने मांस के नमूने जांच के लिए एफएसएल भेजे हैं। चौकी इंचार्ज पीएसआई सत्यनारायण के रविवार रात सूचना मिली कि टीकरी खेड़ा और अली मेव गांव निवासी चार-पांच युवक खरीफ की खड़ी फसल का फायदा उठाकर खेतों में प्रतिबंधित पशुओं का वध कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह लोग पशुओं का मांस चोरी छिपे बेचते हैं। इनके पास दिल्ली के नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो भी है। जानकारी होते ही चौकी इंचार्ज सत्यनारायण एएसआई प्रदीप कुमार, एचसी विनोद, सिपाही सुरेंद्र के साथ मौके पर रवाना हो गए।
सड़क से करीब नौ किलोमीटर दूर खेतों में पहुंचने पुलिस को थोड़ा सम लगा। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी फरार हो गए। पुलिस टीम को मौके से स्कॉरपियो में करीब छह पशुओं का मांस कटे हुए हिस्सों में बरामद हुआ। चौकी इंचार्ज ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।