फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scooty-riding miscreants snatched the chain from AAP leader

Delhi NCR News: आप नेता से स्कूटी सवार बदमाशों ने झपटी चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
- कृष्णा नगर की वारदात, पड़ोसी ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो तान दी पिस्टल, पड़ोसी ने कार की चाबी फेंककर मारी तो पिस्टल गिरी
विज्ञापन

-आप नेता विकास बग्गा स्कूटी से बदमाशों के पीछे भागे, बदमाशों ने विकास पर पत्थर भी फेंके, इस बीच चेन का आधा हिस्सा रास्ते में गिरा, बदमाश चेन का आधा हिस्सा छोड़कर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिला के कृष्णा नगर इलाके में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने आप नेता विकास बग्गा की चेन झपट ली। वारदात के समय विकास अपने बच्चों को स्कूल बस तक छोड़ने जा रहे थे। चेन झपटकर बदमाश भागने लगे तो एक पड़ोसी जुगल किशोर ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस बीच बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन

बिना डरे पड़ोसी जुगल किशोर ने बदमाशों पर कार की चाबी फेंककर मारी तो उनकी पिस्टल सड़क पर गिर गई। बदमाश मौके से भागने लगे। इस बीच विकास भी स्कूटी लेकर बदमाशों के पीछे भागे। करीब दो किलोमीटर पीछा करने के दौरान चेन का आधा हिस्सा सड़क पर गिर गया। उसे उठाने के लिए बदमाशों ने स्कूटी रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास को अपने पीछे आता देखकर एक बदमाश ने उन पर सड़क पर पड़े पत्थर उठाकर हमले का प्रयास किया। पकड़े जाने के डर से बदमाश चेन का आधा हिस्सा छोड़कर भाग गए। बाद में पीड़ित विकास ने कृष्णा नगर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।
घटना स्थल के पास से बदमाशों की पिस्टल व पीड़ित के पास से चेन का आधा हिस्सा कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाश आनंद विहार की ओर भागे थे। वहां की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विकास बग्गा कृष्णा नगर विधानसभा से आप के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। उनके पिता एसके बग्गा दो बार विधायक रह चुके हैं। विकास बग्गा ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह अपने बच्चे को स्कूटी से स्कूल बस में बैठाने लिए गए थे। बस में बिठाने के बाद वह लौटे रहे थे। इस बीच वह अपनी गली में पहुंचे तो पीछे से एक स्कूटी पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके गले से चेन झपट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed