{"_id":"6ad2222695a97feae1020692","slug":"science-on-wheels-van-to-bring-digital-education-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-159441-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: साइंस ऑन व्हील्स वैन लेकर पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: साइंस ऑन व्हील्स वैन लेकर पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा
विज्ञापन
नई दिल्ली। एमसीडी के स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ तकनीक और प्रयोग आधारित शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। उसके स्कूलों में प्रिंटर बांटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। टैगोर गार्डन के स्कूल में रोबोटिक्स लैब शुरू की गई है, जबकि 60 लैपटॉप से लैस ‘साइंस ऑन व्हील्स’ वैन अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों को डिजिटल शिक्षा देगी।
शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि स्कूलों में प्रिंटर वितरण की पहल आईडीबीआई बैंक के सहयोग से की जा रही है। टैगोर गार्डन स्थित स्कूल में शुरू की गई रोबोटिक्स लैब में विद्यार्थियों को कोडिंग, रोबोटिक्स और तकनीकी नवाचार की व्यावहारिक जानकारी देने की योजना है। उन्होंने बताया कि ‘साइंस ऑन व्हील्स’ वैन में 60 लैपटॉप होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह विभिन्न स्कूलों में पहुंचेगी, जहां विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों के माध्यम से पढ़ने और सीखने का अवसर मिलेगा। ब्यूरो