{"_id":"5e6ac8918ebc3ea4971b123f","slug":"schools-colleges-universities-and-private-coaching-centers-closed-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने लगाया शिक्षा पर आपातकालः स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और प्राइवेट कोचिंग सेंटर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने लगाया शिक्षा पर आपातकालः स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और प्राइवेट कोचिंग सेंटर बंद
Fri, 13 Mar 2020 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Mar 2020 05:11 AM IST
विज्ञापन
सभी शैक्षणिक संस्थान बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण दिल्ली में शिक्षा पर ही आपातकाल लग गया है। वायरस के प्रभाव को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को 31 मार्च तक बंद करने को कहा है। इसमें सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, एमसीडी, एनडीएमसी, दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूलों समेत विश्वविद्यालय, कॉलेज और प्राइवेट कोचिंग सेंटर शामिल हैं। हालांकि जिन स्कूलों व कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही हैं, वहां छात्रों को परीक्षा देने के लिए उपस्थित होने के लिए कहा जा सकता है।
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली सरकार ने प्राइमरी स्कूलों (पहली से पांचवीं तक) को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया था। कई स्कूलों में परीक्षाएं चल रही थीं, जिन्हें रोक दिया गया था। उधर गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने भी सरकार के आदेश के साथ जाते हुए विश्वविद्यालय में कक्षाएं नहीं लगाने का फैसला किया है। हालांकि छात्रों को परीक्षाओं के लिए आना होगा। आईपीयू के कुलपति प्रो. महेश वर्मा ने बताया कि परीक्षाओं की तैयारी व परीक्षाएं देने के लिए छात्र विश्वविद्यालय में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम वैसे भी इसकी रोकथाम व जागरूकता को लेकर काफी सजगता बरत रहे हैं।
विज्ञापन
डीयू में कक्षाएं नहीं लगेंगी, टीचर ऑनलाइन माध्यम से छात्रों के संपर्क में रहेंगे
दिल्ली सरकार के स्कूल व कॉलेज बंद करने के आदेश के बाद डीयू प्रशासन ने बैठक कर फैसला लिया कि कक्षाएं नहीं लगेंगी, लेकिन शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से छात्रों के संपर्क में बने रहेंगे। टीचिंग लर्निंग प्रक्रिया को जारी रखने के लिए सभी पाठ्यसामग्री साप्ताहिक आधार पर विभाग व कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
डीयू की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि संबंधित कोर्सेज के शिक्षक टाइम टेबल के अनुसार ऑनलाइन मौजूद रहेंगे। वहीं कॉलेजों में होने वाली आंतरिक मूल्यांकन व कॉलेज परीक्षाओं को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। कॉलेज व विश्वविद्यालय में होने वाले सेमिनार, कांफ्रेंस, वर्कशाप, ग्रुप गतिविधियां को भी रद कर दिया गया है। 31 मार्च के बाद दोबारा से स्थिति का आकलन किया जाएगा।