फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   school management salaries will not pay if school has no CCTV for board exam

नहीं लगे सीसीटीवी तो रुकेगा स्कूल प्रबंधन का वेतन, 31 स्कूलों को भेजा नोटिस

Fri, 28 Dec 2018 03:30 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Dec 2018 03:30 AM IST
विज्ञापन
school management salaries will not pay if school has no CCTV for board exam
सीसीटीवी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड की सात फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सख्ती शुरू कर दी है। गौतम बुद्ध नगर के 46 केंद्रों में 31 स्कूलों ने समयावधि के बावजूद सीसीटीवी कैमरे और वाइस रिकॉर्डर नहीं लगाया है। ऐसे में बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय कार्यालय ने स्कूलों को 31 दिसंबर तक कार्य पूरा करने का नोटिस दिया है। इसके बाद भी स्कूल नहीं माने तो प्रबंधन का वेतन रोका जाएगा। बोर्ड ने जिले में 46 केंद्र बनाए हैं। जिन क्लासरूम में परीक्षाएं होनी हैं। 

विज्ञापन


वहां सीसीटीवी और वाइस रिकॉर्डर लगने थे। यह परीक्षा के दौरान उचित निगरानी के लिए शासन के आदेशानुसार लगाए जाने हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने स्कूलों को दिसंबर माह का समय दिया था। मात्र 15 स्कूलों ने ही सीसीटीवी और वाइस रिकॉर्डर लगाए जाने की जानकारी कार्यालय को दी है। 31 दिसंबर तक दी गई समयावधि भी बीतने को है, जिसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से बाकी बचे 31 स्कूलों को नोटिस भेजा गया है। जनवरी में कार्यालय की ओर से सभी केंद्रों पर टीमें निरीक्षण करेंगी। 
विज्ञापन



46 केंद्रों में अभी तक केवल 15 स्कूलों ने सीसीटीवी और वाइस रिकॉर्डर लगाने की सूचना दी है। बाकी स्कूलों को नोटिस भेजा गया है। जनवरी माह में सभी केंद्रों की व्यवस्था टीमें जांचेंगी। यदि कहीं उचित संख्या में सीसीटीवी-वाइस रिकॉर्डर नहीं मिले तो प्रबंधन का वेतन रोका जाएगा।- डॉ. पीके उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed