फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School in gurgaon fined girl students for talking on mobile phones

यहां मोबाइल के बात करने पर मिलती है सजा

Wed, 21 Jan 2015 07:48 PM IST
Updated Wed, 21 Jan 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
School in gurgaon fined girl students for talking on mobile phones

सेक्टर-14 स्थित गर्वमेंट गर्ल्स कॉलेज मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर सख्त हो गया है। पिछले तीन दिनों में मोबाइल जोन के बाहर बात करने पर 9 छात्राओं पर जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि कॉलेज में छात्राएं फोन का गैरजरूरी इस्तेमाल करती हैं, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। पढ़ाई बाधित न हो और मोबाइल का जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल हो सके।
विज्ञापन


इसके लिए मोबाइल जोन बनाकर छात्राओं को बात करने की सुविधा दी गई है। मगर, इस जोन में अधिकतम दस मिनट की छूट है।

पकड़े जाने पर लगता है फाइन

School in gurgaon fined girl students for talking on mobile phones

कॉलेज प्रिंसिपल इंदु जैन का कहना है कि महर्षि दयांनद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) और उच्चतर शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक छात्राओं के लिए फाइन तय किए गए हैं।

पहली बार पकड़े जाने पर छात्राओं को 50 रुपये फाइन के साथ अभिभावक के अंडर टेकिंग लेकर मोबाइल वापस किया जाएगा। दोबारा पकड़े जाने पर छात्राओं के मोबाइल जब्त कर लिए जाएंगे।

अनुशासन की अवहेलना पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। मोबाइल जोन में आकर बात करने और फाइन करने की बात को कुछ छात्राओं ने अव्यावहारिक बताया है। अधिकतर छात्राओं का तर्क है कि मौजूदा समय के मुताबिक यह नियम ठीक नहीं है।

कुछ छात्राओं की हां तो कुछ की न

School in gurgaon fined girl students for talking on mobile phones

छात्रा स्वाति का कहना है कि क्लास के बाहर से फोन जोन तक आने में करीब तीन से चार मिनट लगेंगे। यहां तक आते-आते कॉल ही कट जाएगा।

फोन उठा लिया तो फाइन करना उचित नहीं है। छात्रा पूजा शर्मा कहना है कि कोई बात नहीं। अगर जरूरत होगी तो फोन जोन में आकर बात कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed