{"_id":"5c9a4dffbdec22140966e1a6","slug":"school-bus-driver-accused-of-carrying-away-student-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस चालक पर छात्रा को बहलाकर ले जाने का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस चालक पर छात्रा को बहलाकर ले जाने का आरोप, मामला दर्ज
Tue, 26 Mar 2019 09:36 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Mar 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक स्कूल बस के चालक पर नाबालिग छात्रा को बहलाकर ले जाने के आरोप का मामला सामने आया है। मामला दो समुदायों का होने से मंगलवार को कोतवाली में परिजनों के साथ पैरवी करने के लिए बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता पहुंच गए और लव जेहाद का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजन की शिकायत लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छात्रा और आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी परिवार की 15 वर्षीय बेटी दसवीं में मलकपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। पिता का आरोप है कि किशोरी प्रतिदिन जिस स्कूल बस से जाती है, उसका चालक बेगमपुर, सूरजपुर निवासी मुज्जमिल (26) सोमवार शाम बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। बेटी शाम को घर से जागरण में गई थी। पिता ने बताया कि आरोपी का छह माह पहले ही निकाह हुआ। इसके बावजूद वह उनकी बेटी को कहीं ले गया है।
विज्ञापन
वहीं, मामले की भनक जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पड़ी तो वह कोतवाली में पीड़ित परिजनों के साथ पहुंच गए। कोतवाली में बजरंग दल दादरी के कार्यकर्ता राजू भाटी और दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता आरजू भाटी और छात्रा के परिजनों ने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए पुलिस से जल्द आरोपी को पकड़कर लाने और लड़की को बरामद करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दो समुदायों के बीच मामला होने पर पुलिस पूर्णरूप से नजर बनाए हुए है। परिजनों की शिकायत पर कासना कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी व छात्रा की तलाश कर रही है।- विनीत जायसवाल, एसपी ग्रामीण