{"_id":"daa5f26bd24f556d6a3d118c9bd0032c","slug":"schedule-of-spat-released-by-haryana-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"SPAT के फाइनल राउंड का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SPAT के फाइनल राउंड का शेड्यूल जारी
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 31 Jan 2014 08:52 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के स्पैट (स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एप्टीट्यूट टेस्ट) के फाइनल राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। चार और पांच फरवरी को टेस्ट होगा।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में चार जिलों के 882 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जोकि स्कॉलरशिप पाने के लिए सात बाधाओं को पार करेंगे।
इनके टेस्ट की जिम्मेदारी फरीदाबाद के खेल अधिकरियों को सौंपी गई है, जिसके तहत अलग-अलग दिन खिलाड़ियों को टेस्ट के लिए सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में बुलाया गया है।
विज्ञापन
खेल अधिकारियों के मुताबिक, चार फरवरी को गुड़गांव, मेवात, पलवल व होडल के खिलाड़ियों को बुलाया गया है, जबकि पांच फरवरी को हसनपुर, हथीन व फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के खिलाड़ियों का टेस्ट लिया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इस बार नियम सख्त कर दिया गया है। टेस्ट पास करने के लिए खिलाड़ियों को सात राउंड से गुजरना होगा। सभी राउंड की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। साथ ही सभी राउंड तीसरी आंख की जद में होंगे।