आग में जल गईं लाखों के घोटाले की फाइलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में बिजली निगम इंडस्ट्रियल सब डिवीजन कार्यालय में लगी आग में 10 लाख रुपये घोटाले के कागज भी स्वाहा हो गए। ऑडिट टीम ने इसे लापरवाही बताते हुए स्थानीय अधिकारियों को फटकार लगाई है।
मामले की शिकायत मुख्यालय में कर दी गई है। पांच जून की आधी रात को कार्यालय में आग लग गई थी। हादसे में घोटाले के कई कागजात भी जल गए। इनके ही आधार पर ऑडिट टीम आगे की जांच पड़ताल करती।
टीम ने स्थानीय अधिकारियों के लापरवाह रवैये पर सख्त नाराजगी जताई और सभी से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें स्पष्ट आरोप लगाया गया कि जांच में इस्तेमाल होने वाले कागजातों को डिवीजन कार्यालय में ही क्यों रखा गया।
मामला शक के घरे में, एसडीओ सस्पेंड
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हादसा शुरूआत से ही शक के घेरे में है। ऑडिट टीम ने एक बार फिर जांच में अधिकारियों द्वारा पक्षपात रवैये अपनाए जाने के संकेत दिए हैं।
कार्रवाई को प्रभावित करने और पक्षपात रवैये को लेकर पहले ही कर्मचारी यूनियन और मुख्यालय अपना संदेह स्पष्ट कर चुका है। गौरतलब है कि 10 लाख रुपये घोटाले की जांच ऑडिट टीम कर रही थी।
सब डिवीजन एसडीओ को निलंबित करने के साथ हेड कैशियर को निलंबित कर मामला भी दर्ज करवाया गया है। एसई आरएस यादव ने बताया कि मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस को भी दी गई है। इसके अलावा अधिकारी अपने स्तर पर भी कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं।