फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scale iron hit the dance teacher at the student's ear

डांस टीचर ने छात्र के कान पर लोहे का स्केल मारा

Wed, 07 May 2014 01:20 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Wed, 07 May 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
Scale iron hit the dance teacher at the student's ear

हाईवे पर अबूपुर स्थित हैरिटेज एकेडमी में मंगलवार को एक महिला डांस टीचर ने गुस्से में छात्र के कान पर लोहे का स्केल ही मार दिया। छात्र के कान के पास करीब डेढ़ इंच गहरा जख्म होने से स्कूल में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


वहीं शिक्षिका ने चोट की वजह डेस्क लगना बताने के लिए मजबूर किया। लहूलुहान हालत में छात्र को नगर के निजी अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने सर्जरी की है। उधर, स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि टीचर के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध गुस्सा है।
विज्ञापन


संतपुरा गली नंबर आठ निवासी पुष्पेंद्र चौधरी का बेटा जुगनू चौधरी हैरिटेज एकेडमी में कक्षा आठ का छात्र है। छात्र के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सातवां पीरियड चल रहा था। बच्चे शोर मचाने लगे तो डांस टीचर आपा खो बैठीं और उन्होंने सबसे आगे बैठे जुगनू का लोहे का स्केल उठाया और उसी के कान पर जोर से जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्केल लगते ही जुगनू की चीख निकल गई। कान से खून बहता देख टीचर के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को सूचित कर बच्चे को जीवन हॉस्पिटल में लेकर पहुंचा, जहां बच्चे के कान के पास सर्जरी हुई है।

डाक्टरों का कहना है कि बच्चे के कान के पीछे करीब डेढ़ इंच गहरा जख्म है, जिसका लंबा इलाज चलेगा। वहीं हादसे के बाद से बच्चा दहशत में है। अभिभावक इलाज के बाद बच्चे को घर ले गए हैं। टीचर की इस अमानवीय हरकत से अभिभावकों में गुस्सा है। उधर, आरोपी शिक्षिका का मोबाइल बंद है।

मैडम बोलीं-घर पर झूठ बोल देना
हादसे के बाद टीचर ने बच्चे को मजबूर किया कि वह घर पहुंचकर बताए कि खेलते वक्त गिरने से उसे डेस्क लग गया था। इतना ही नहीं शिक्षिका ने स्कूल प्रबंधन को भी यही जानकारी दी थी। इस बात का खुलासा प्रिंसिपल और छात्र की मां ऊषा देवी ने किया है।


टीचर के खिलाफ होगी कार्रवाई
टीचर ने स्कूल प्रबंधन को हादसे के बाद झूठ बोलकर गुमराह किया था। सच्चाई सामने आ गई है। इसमें टीचर की गलती सामने आई है। इसके चलते टीचर के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। -किरण चौधरी, प्रिंसिपल हैरिटेज एकेडमी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed