फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   saw the baby plays, then woke up lust

गुड़गांवः दो बच्चियों का अपहरण, एक से दुष्कर्म

Mon, 01 Dec 2014 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 01 Dec 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
saw the baby plays, then woke up lust

चार दिन पहले गुड़गांव से सटे गढ़ी गांव में खेल रहीं दो बच्चियों का अपहरण कर उसमें से एक के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कस्टडी में आरोपी ने अपनी हैवानियत कबूलते हुए शर्मिंदगी महसूस की।

विज्ञापन


27 नवंबर को गढ़ी गांव में बच्चों के साथ खेल रही सात वर्षीय और 11 वर्षीय बच्चियों को युवक ने खाना खाने के बहाने गाड़ी में बैठाकर ले गया। आरोपी ने 11 वर्षीय लड़की के साथ हैवानियत का खेल खेला। घटना के बाद आरोपी दोनों को बदहवास हालत में माकडौला गांव में सुनसान जगह पर फेंककर चला गया। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने बसई चौक के पास नाकाबंदी के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान झज्जर गांव के पसोरे गांव निवासी रामनिवास के रूप में हुई है। जो खेती-बाड़ी का काम करता है। पुलिस कस्टडी में आरोपी ने कबूला कि 27 नवंबर को गुड़गांव से अपने घर जाते वक्त वह अपनी गाड़ी ऑल्टो में गढ़ी गांव से गुजर रहा था। यहां बच्चियों को खेलता देख उसके दिमाग में हैवानियत की योजना आई। रविवार को डीसीपी वेस्ट संगीता कालिया ने बताया कि आरोपी को देखते ही बच्ची बेहद डर गई थी। घिनौना कृत्य करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed