फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Savitri Jindak alleged subhash chandra???

सावित्री जिंदल ने सुभाष चंद्रा पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 12 Oct 2014 04:27 PM IST
Updated Sun, 12 Oct 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
Savitri Jindak alleged subhash chandra???

भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक सावित्री जिंदल ने मीडिया मुगल सुभाष चंद्रा और सीईओ समीर अहलुवालिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने जी न्यूज पर आरोप लगाया है कि इस चैनल ने जानबूझकर ऐसी खबरें दिखाई जिनसे उनकी और उनके परिवार की छवि को खराब किया जा सके।

64 वर्षीय सावित्री जिंदल ने इलेक्शन कमीशन से शिकायत करते हुए कहा है कि जी न्यूज लगातार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है।

अपनी शिकायत में उन्होंने सुभाष चंद्रा, हिसार से बीजेपी उम्मीदवार कमल गुप्ता, सीईओ समीर अहलुवालिया और जी न्यूज के एडिटर सुधीर चौधरी के साथ टीवी एंकर रुबिका लियाकत का भी नाम लिखा है।

अपनी शिकायत में जिंदल ने कहा है कि सुभाष चंद्रा ने अपने चैनल पर उनके और उनके परिवार के बारे में आधारहीन और अपमानजनक बातें कहीं हैं। सावित्री जिंदल का आरोप है कि यह सब उन्होंने भाजपा उम्मीदवार कमल गुप्ता के कहने पर किया।
विज्ञापन

चैनल पर दी गई गलत जानकारी

Savitri Jindak alleged subhash chandra???

सावित्री जिंदल का आरोप है कि चार से छह अक्टूबर के बीच गलत और भ्रमित करने वाली जानकारी के आधार पर चैनल ने कार्यक्रम प्रसारित किया जिसके लिए सुभाष चंद्रा के साथ समीर अहलुवालिया, सुधीर चौधरी, रुबिका और लियाकत जिम्मेदार हैं।

सावित्री का आरोप है कि उनके राजनीतिक विरोधी कमल गुप्ता ने यह गलत जानकारी प्रिंट मीडिया तक भी पहुंचाई साथ ही अफवाह फैलाने की कोशिश की गई कि जिंदल परिवार भ्रष्ट है।

उनका कहना है कि इलियट क्लब की जमीन कभी भी नवीन जिंदल के नाम नहीं रही। लेकिन इस गलत जानकारी पर आधारित खबर को लगातार प्रसारित किया जाता रहा। जबकि यह जमीन अभी भी हरियाणा सरकार के कब्जे में है।

अपनी शिकायत में उन्होंने बताया है कि 2005 में उनके पति ओपी जिंदल की दुर्घटना में मौत के बाद हरियाणा सरकार ने उनके सम्मान में पार्क के निर्माण का फैसला किया ‌था।

देश के टॉप अरबपतियों में है इनका नाम

Savitri Jindak alleged subhash chandra???

सरकार ने ओपी जिंदल फाउंडेशन से भी इस पार्क के विकास के लिए मदद मांगी। ट्रस्ट ने पार्क में मनोरंजन और योगा केंद्र के निर्माण के लिए लगभग ग्यारह करोड़ रूपये खर्च किए।

उनका कहना है कि जिंदल परिवार इससे पहले भी विकास के काम करता रहा है। ऐसे में उनके परिवार पर इस तरह का आरोप लगाना बेहद गलत है।

गौरतलब है कि सावित्री जिंदल के पति ओपी जिंदल हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके थे। 2005 में एक हेलीकाप्टर दुर्घटना मे उनकी मौत हो गई। सावित्री जिंदल 2005 और 2009 में हिसार से कांग्रेस विधायक रह चुकी हैं।

बता दें कि सावित्री जिंदल के पति ने ओपी जिंदल ग्रुप की स्‍थापना की थी। इस ग्रुप के संस्‍थापक की पत्नी सावित्री जिंदल 9.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया की सबसे रईस लोगों की सूची में शामिल हैं।

जिंदल ग्रुप स्टील और बिजली उत्पादन से जुड़ा हुआ है। फोर्ब्स द्वारा सितंबर 2014 में जारी सूची के अनुसार टॉप 100  भारतीय अरबपतियों में सावित्री ‌जिंदल का 12वां स्थान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed