{"_id":"573bf5d74f1c1bc473ac730b","slug":"savinder-kaur-became-successor-of-nirankari-baba-hardev","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा हरदेव की पत्नी सविंदर कौर बनीं निरंकारी बाबा की उत्तराधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा हरदेव की पत्नी सविंदर कौर बनीं निरंकारी बाबा की उत्तराधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 May 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
सविंदर कौर बनीं नई निरंकारी प्रमुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति करने की प्रक्रिया मंगलवार देर शाम पूरी हो गई है।
विज्ञापन
बाबा के उत्तराधिकारी के लिए पहले उनकी बेटी सुदीक्षा के नाम की चर्चा चल रही थी, मगर संत निरंकारी मंडल ने इस संबंध में फैसला लेते हुए बाबा की पत्नी सविंदर कौर को उनका उत्तराधिकारी बनाया है।
विज्ञापन
बुराड़ी स्थित ग्राउंड नंबर-आठ में मंगलवार को बाबा हरदेव सिंह महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बीच उनका उत्तराधिकारी चुन लिया गया।
अधिकांश अनुयायियों का मानना था कि बाबा की बेटी सुदीक्षा को मंडल की जिम्मेदारी देनी चाहिए, क्योंकि मंडल की गतिविधियों में वे काफी सक्रिय रहती हैं। हालांकि निरंकारी मंडल ने मंगलवार रात फैसला संविदर कौर के पक्ष में सुना दिया।
विज्ञापन