{"_id":"dfb3a12d8691fabd624d59f88fb35a3c","slug":"save-girls-call-from-ramleela-stage-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला के मंच से बेटी बचाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला के मंच से बेटी बचाने का आह्वान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 26 Sep 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में खुले वृद्धआश्रम बेटों की वजह से फल फूल रहे हैं। घर आंगन में बेटियों की किलकारी गूंजेगी तो बुढ़ापे में बेसहारा होने की नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन
इन शब्दों के साथ एनएच-5 स्थित धार्मिक रामलीला में सीता स्वयंवर के दौरान बृहस्पतिवार को दर्शकों से बेटी बचाने और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की गई।
विज्ञापन
मंच से बेटियों को बचाने के लिए हर उम्र का आह्वान किया गया। इस दौरान क्रिस्टल रथ पर सवार हो पहुंची माता सीता के रूप ने लोगों का मनमोहा।
रामलीला में मर्यादा पुरूषोत्तम राम की गाथा, अच्छाई की बुराई पर विजय के साथ ही इसे नैतिक जिम्मेदारियों का बोध कराने का मंच बनाया गया। निर्देशक हरीश चंद्र आजाद ने बताया कि लोग धार्मिक आस्था के कारण रामलीला में जुड़ते हैं। भीड़ आती है।
विज्ञापन
ऐसे में इसे लोगों को जागरूक करने के लिए इस्तेमाल किया गया। मंच से लोगों को मतदान के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के आखिर में क्रिस्टल रथ पर सवार होकर मंच पर पहुंची माता सीता के साथ ही गोल घूमते स्टेज ने लोगों को आकर्षित किया।