फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saurabh Bhardwaj writes letter to LG in case of alleged sexual harassment of 13 MBBS students

Delhi: मेडिकल छात्राओं से यौन उत्पीड़न मामले में सौरभ भारद्वाज ने लिखी LG को चिट्ठी, कार्रवाई करने की मांग की

Wed, 20 Mar 2024 07:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 07:21 PM IST
सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को मेडिकल छात्रों के साथ हुए यौन उत्पीड़न मामले में कार्रवाई करने की मांग को लेकर चिट्टी लिखी है। बीते सोमवार को कई संगठनों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Saurabh Bhardwaj writes letter to LG in case of alleged sexual harassment of 13 MBBS students
सौरभ भारद्वाज - फोटो : एएनआई

विस्तार

13 एमबीबीएस छात्रों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है और इस मामले में एक्शन लेने की मांग की है।  वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर सतर्कता निदेशालय ने स्वास्थ्य सचिव को चिट्ठी लिखी थी और बीते सोमवार को कई संगठनों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था। 

विज्ञापन

यौन उत्पीड़न मामले में सतर्कता निदेशालय ने स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखा था। सतर्कता निदेशालय ने अपने पत्र में आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहिणी स्थित बाबा साहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की छात्राओं के साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ बीते सोमवार को कई संगठनों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर सलीम शेख ने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को नोटिस जारी कर दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी कार्रवाई करते हुए उसे 10 दिनों की छुट्टी पर भेज दिया। साथ ही परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया है।

जानें क्या है मामला
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर के मुताबिक सहायक प्रोफेसर सलीम शेख ने 31 जनवरी को फार्माकोलॉजी विभाग में दोपहर करीब सवा एक बजे वाइवा के दौरान एमबीबीएस की छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण किया था। आरोप है कि कॉलेज में शिकायत देने के दो सप्ताह बाद भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई। घटना के विरोध में पीड़ित मेडिकल छात्रों ने 22 फरवरी को रोहिणी नॉर्थ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed