{"_id":"5fdcc2490e7ba15801105b34","slug":"saurabh-bhardwaj-allegation-says-mayors-are-making-false-claims-of-being-on-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ भारद्वाज का आरोप, कहा- मेयर भूख हड़ताल पर होने का कर रहे झूठा दावा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ भारद्वाज का आरोप, कहा- मेयर भूख हड़ताल पर होने का कर रहे झूठा दावा
Fri, 18 Dec 2020 08:22 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 18 Dec 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
आप विधायक सौरभ भारद्वाज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा एमसीडी घोटाले की सीबीआई जांच नहीं करवाना चाहती है। मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के मेयर पिकनिक मना रहे हैं। आप विधायक सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, भूख हड़ताल पर होने का मेयर झूठ बोल रहे हैं, उनके लिए हर दिन होटल से खाना आ रहा है। इसी वजह से मुख्यमंत्री आवास का सीसीटीवी कैमरा पहले ही भाजपा वालों ने तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले सदन में एमसीडी के वित्तीय कुप्रबंधन और 2,500 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के संकल्प पर हुई वोटिंग के दौरान विपक्ष ने इसके खिलाफ वोट दिया था। इसके आधार पर सौरभ भारद्वाज ने सत्र खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ कहने के लिए एमसीडी में हुए घोटाले की जांच सीबीआई से कराना चाहते हैं, जब दिल्ली विधानसभा ने प्रस्ताव पास कर दिया, तो भाजपा पीछे हट गई। इससे साबित होता है कि भाजपा वालों ने बड़ा घोटाला किया है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ मेयर की भूख हड़ताल पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि नगर निगम के तीन मेयर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर पिकनिक मना रहे हैं। भूख हड़ताल पर बैठने का झूठ फैलाया जा रहा है। भारद्वाज ने दावा किया कि मेयर के लिए होटल से खाना आ रहा है। कौन सा नेता क्या खाने के लिए मंगा रहा है, उसका मैन्यू खुद के पास होने की बात भी उन्होंने की।
विज्ञापन
भारद्वाज ने बताया कि अब उनको डर है कि भूख हड़ताल के नाम पर जो चोरी-छिपे खाना वह खा रहे हैं, उसका दिल्ली की जनता को पता ना चल जाए। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया।
तीन महिला पार्षदों की तबीयत बिगड़ी
मुख्यमंत्री आवास के बाहर निगम की बकाया राशि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी निगम की तीन महिला पार्षदों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें उत्तरी निगम के हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीनों महापौर के साथ अन्य पार्षदों का मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है।