VIDEO: पुलिस से भिड़ीं सऊदी अरब के राजनयिक की मां-बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब के राजनयिक द्वारा नेपाली महिलाओं से दुष्कर्म की जानकारी पर पुलिस ने जब कैटरोइना सोसायटी के फ्लैट में छापा डाला तो उसे वहां दो महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा।
यह महिलाएं कोई और नहीं राजनयिक की पत्नी और बेटी बताई जाती हैं। इस छापे की एक्सक्लूसिव वीडियो अमर उजाला के पास है। मौजूद वीडियो में पुलिस को देखते ही मां-बेटी भड़क गईं।
यह वीडियो पूरे मामले का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाली एनजीओ मैती इंडिया के एक सदस्य ने बनाया। वह कार्रवाई पर स्टॉप-स्टॉप बोलती रहीं और पुलिस वेट-वेट कहती रही।a
वह पुलिस पर न सिर्फ झपट रही थीं बल्कि आक्रामक अंदाज में किसी को फोन पर सूचना देती रहीं। उनके विरोध के बाद भी पुलिस पीड़िता को इस परिवार के चंगुल से बाहर निकालने में कामयाब रही।
देखिए छापे के दौरान का हैरान करने वाला वीडियो
मैती इंडिया के प्रतिनिधि बाल कृष्ण पांडे ने बताया कि जब एएसआई कश्मीरी सिंह, कांस्टेबल मनीषा, मैती इंडिया के विजय लांबा और मोहन शाक्य सोमवार दोपहर में कैटरोइना फ्लैट में पहुंचे तो लड़कियां रो रही थीं।
उन्हें छुड़वाते वक्त महिलाओं ने टीम के साथ हाथापाई की। एक घंटे में वहां एंबेसी की गाड़ियां पहुंच गईं। नीचे देखें घ्ाटना का वीडियो (अमर उजाला के पास है एक्सक्लूसिव वीडियो)