फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   satyendra jain says there is community spread in delhi if only delhi government admits it

जब केंद्र स्वीकार करे दिल्ली में है कम्यूनिटी स्प्रेड, तभी हम कह सकते हैं: सत्येंद्र जैन

Tue, 09 Jun 2020 12:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 09 Jun 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
satyendra jain says there is community spread in delhi if only delhi government admits it
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई
दिल्ली में कोरोना के केस 30 हजार तक पहुंच चुके हैं, जो सरकार के लिए चिंता का विषय है। इस बीच दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का बड़ा बयान आया है कि दिल्ली में कम्यूनिटी स्प्रेड हो चुका है। हालांकि उन्होंने यह बात भी कही कि हम यह बात तभी कह सकते हैं जब केंद्र सरकार भी इसे स्वीकार कर घोषित करे।
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने कहा कि कम्यूनिटी स्प्रेड तब माना जाता है जब बीमारी के मामले बढ़ने लगें और उनके स्रोत का पता न हो। दिल्ली में लगभग 50 प्रतिशत ऐसे केस हैं जिनके स्रोत का पता नहीं है, ऐसे में ये कहा जा सकता है कि दिल्ली में कम्यूनिटी स्प्रेड हो चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि निजी अस्पतालों में जो बेड हैं, उससे 15 दिन का काम चल सकता है लेकिन जितने भी बेड कोविड-19 के मरीजों के लिए आरक्षित हैं, उनमें से ज्यादातर 4-5 दिन में ही इस्तेमाल हो चुके हैं। हमें अस्पतालों की क्षमता और बढ़ानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed