फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satyendar Jain says As per the directions of the cm, instructions have been issued to the Home Department to withdraw all FIR during lockdown against migrant labourers 

दिल्ली सरकार ने प्रवासी मजदूरों को दी बड़ी राहत, गृह विभाग को जारी किए निर्देश 

Tue, 22 Dec 2020 05:26 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 22 Dec 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Satyendar Jain says As per the directions of the cm, instructions have been issued to the Home Department to withdraw all FIR during lockdown against migrant labourers 
प्रवासी मजदूर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के खिलाफ सभी एफआईआर और शिकायतों को वापस लेने का बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार, गृह विभाग को लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के खिलाफ सभी एफआईआर और शिकायतों को वापस लेने का निर्देश जारी किया गया है। 

विज्ञापन

 


पिछले 10 दिनों में ब्रिटेन से दिल्ली आया यात्रियों को ट्रेस किया जा रहा है
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि ब्रिटेन मैं पाए गए कोरोनावायरस के नए स्वरूप से दिल्ली वासियों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। दिल्ली सरकार ने इससे बचाव की रणनीति तैयार की है। पिछले 10 दिनों में ब्रिटेन से दिल्ली आए यात्रियों को ट्रेस कर उनकी जांच की जा रही है। सभी यात्रियों की डोर टू डोर ट्रेसिंग करके जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए जैन ने कहा,  हमें कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप से घबराने की जरूरत नहीं है। अगर हम  नियमों का पालन करेंगे और घर से बाहर जाते समय मास्क पहनेंगे, तो चाहे कितने भी नए स्वरूप आ जाएं, हम इस वायरस से सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना का यह नया स्वरूप काफी तेजी से फैल रहा है, इसलिए हमें पहले से भी ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से ब्रिटेन से आने वालीं उड़ानों पर पांबदी लगाने की मांग की थी और अब फ्लाइट पर पाबंदी लगा दी गई है। अब जो भी फ्लाइट विदेश से आएंगी, उसमें आने वाले सभी लोगों की पहले जांच होगी और जो लोग आ चुकें है, उनके घर जाकर मेडिकल टीम उनकी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed