'मैं रहूं या न रहूं...': पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने ICU से लिखा भावुक संदेश, केंद्र सरकार से की ये मांग
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक बीमार होने के बाद इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल से मलिक ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में लिखा कि मैं रहूं या न रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक अभी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। शनिवार को अस्पताल के आईसीयू से एक भावुक पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं पिछले लगभग एक महीने से अस्पताल में भर्ती हूं। किडनी की समस्या से जूझ रहा हूं। आज फिर से मुझे आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा है। मेरी हालत बहुत गंभीर होती जा रही है। मैं रहूं या न रहूं, इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं।
नमस्कार साथियों।
— Satyapal Malik (@SatyapalMalik6) June 7, 2025
मैं पिछले लगभग एक महीने के करीब से हस्पताल में भर्ती हूं और किड़नी की समस्या से जूझ रहा हूं।
परसों सुबह से मैं ठीक था लेकिन आज फिर से मुझे ICU में शिफ्ट करना पड़ा। मेरी हालत बहुत गंभीर होती जा रही है।
मैं रहूं या ना रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना…
पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि किरू जलविद्युत परियोजना में 2200 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट में उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। मेरा सरकार से और सरकारी एजेंसियों से अनुरोध है कि मेरे प्यारे देश की जनता को सच्चाई जरूर बताना कि आपको छानबीन में मेरे पास मिला क्या?
ये भी पढ़ें: Weather Forecast: अब आसमान से बरसेगी आग... आने वाले दिनों में नहीं मिलेगी राहत; जानें अब कब लौटेगी बारिश
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.