फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather forecast There will be no relief from heat in coming days

Weather Forecast: अब आसमान से बरसेगी आग... आने वाले दिनों में नहीं मिलेगी राहत; जानें अब कब लौटेगी बारिश

Sat, 07 Jun 2025 07:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 07 Jun 2025 07:29 PM IST
सार

दिल्ली में सुबह से ही सूरज अपने तेवर दिखाने लगा था। हालांकि, दिन के समय सूरज निकला और लोग गर्मी से हलाकान नजर आए। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 39.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi weather forecast There will be no relief from heat in coming days
तेज धूप से बचाव करती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई दिनों से जारी बारिश का दौर खत्म हो चुका है। ऐसे में आने वालों दिनों में गर्मी सताएगी। गर्मी का सितम फिर से शुरू होने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बुधवार तक आसमान साफ रहेगा। इन दिनों में तेज धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अब आसमान साफ हो गया और तेज धूप सीधे धरती पर आ रही है। इस कारण से अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, रविवार को आसमान साफ रहेगा। ऐसे में धूल उड़ाने वाली हवाएं 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा गति से चलेंगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 41 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, जून के मध्य आते-आते कुछ मौसमी गतिविधियां बन सकती हैं। तब प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने के कारण मौसम के फिर से यू-टर्न लेने की संभावना है। मालूम हो कि मौसम विभाग पहले ही संकेत दे चुका है कि इस बार दिल्ली में मानसून की एंट्री समय से पहले हो सकती है। इधर, शनिवार को आसमान साफ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही सूरज अपने तेवर दिखाने लगा था। हालांकि, दिन के समय सूरज निकला और लोग गर्मी से हलाकान नजर आए। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 39 फीसदी रहा।

विज्ञापन

आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा
आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 40.7, रिज में 39.9 और लोधी रोड में 39.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड में 25.0, पालम में 27.2 और आया नगर में 27.6 डिग्री दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें- Delhi : आईएसबीटी पर दुकानों में तब्दील होंगी पुरानी बसें, कश्मीरी गेट बस अड्डे से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed