फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satya to be sworn in as Standing Committee Chairperson

Delhi NCR News: स्थायी समिति अध्यक्ष पद पर सत्या शर्मा की आज फिर होगी ताजपोशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
सत्यपाल बनेंगे उपाध्यक्ष, दोनों पदों के लिए सिर्फ भाजपा पार्षदों ने ही किया है नामांकन दाखिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी की स्थायी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को होगा। दोनों पदों के लिए केवल भाजपा पार्षदों ने ही नामांकन दाखिल किया है। आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने इस बार चुनाव में उतरने का निर्णय नहीं लिया है। ऐसे में भाजपा के उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
भाजपा ने एक बार फिर वर्तमान अध्यक्ष सत्या शर्मा को स्थायी समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया है। वहीं, समिति के सदस्य सत्यपाल को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है। स्थायी समिति में भाजपा का स्पष्ट बहुमत है। समिति के कुल 18 सदस्यों में भाजपा के 12 और आम आदमी पार्टी के छह सदस्य हैं। इस तरह समिति में भाजपा के पास दो-तिहाई बहुमत है।
विज्ञापन

भाजपा के दोनों उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने से स्थायी समिति पर पार्टी का नियंत्रण और मजबूत हो जाएगा। सत्या शर्मा को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने को भाजपा के भीतर उनके कामकाज पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, सत्यपाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर पार्टी ने समिति में अपने संगठनात्मक संतुलन को भी साधने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed